अगर आप Vivo का नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। कंपनी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है। इस लिस्ट में vivo T5 Pro, vivo T5x और vivo T4 Lite जैसे मॉडल शामिल हैं। कुछ वेरिएंट्स की कीमत में ₹3,000 तक का इजाफा किया गया है।
इस आर्टिकल में:
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पिछले कुछ समय से कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है और अब Vivo ने भी अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ा दी है। नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और रिटेल चैनलों पर दिखाई देने लगी हैं। ऐसे में अगर आप इन फोन्स को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपको पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।
Vivo T5 Pro हुआ ₹3,000 तक महंगा
Vivo के T5 Pro के दोनों स्टोरेज वेरिएंट्स की कीमत में ₹3,000 की बढ़ोतरी की गई है।

नई कीमतें इस प्रकार हैं:
- 8GB + 128GB: ₹32,999 → ₹35,999
- 8GB + 256GB: ₹36,999 → ₹39,999
यानी अगर आप T5 Pro खरीदने की योजना बना रहे थे, तो अब दोनों वेरिएंट्स के लिए पहले से ₹3,000 ज्यादा खर्च करने होंगे।
यह भी पढ़ें: Instagram का नया AI फीचर बना टेंशन! पब्लिक अकाउंट है, तो तुरंत चेक करें ये सेटिंग
Vivo T5x की कीमत में भी इजाफा
Vivo ने T5x की कीमतों में भी बदलाव किया है। हालांकि, अलग-अलग सेल्स चैनलों पर कीमतों में कुछ अंतर देखने को मिल सकता है।

रिटेल मार्केट में सामने आई जानकारी के मुताबिक कीमतें इस प्रकार हैं:
- 8GB + 128GB: ₹26,999 → ₹27,999
- 8GB + 256GB: ₹28,999 → ₹30,999
अगर आप यह फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो खरीदने से पहले अपने नजदीकी स्टोर या Vivo की आधिकारिक वेबसाइट पर लेटेस्ट कीमत जरूर चेक कर लें।
यह भी पढ़ें: 8000mAh बैटरी के साथ आ रहे हैं realme के दो नए स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले सामने आईं बड़ी डिटेल्स
Vivo T4 Lite सबसे ज्यादा प्रभावित
प्राइस हाइक का असर Vivo T4 Lite के लगभग सभी वेरिएंट्स पर देखने को मिला है।

नई कीमतें:
- 4GB + 64GB: ₹14,999 → ₹16,999
- 4GB + 128GB: ₹16,999 → ₹18,999
- 6GB + 128GB: ₹18,999 → ₹20,999
- 8GB + 256GB: ₹20,999 → ₹23,999
कुछ वेरिएंट्स की कीमत में ₹2,000 और कुछ में ₹3,000 तक की बढ़ोतरी हुई है।
आखिर कीमतें क्यों बढ़ीं?
दरअसल, मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनियां अपनी ज़्यादातर प्रोडक्शन कैपेसिटी अब AI डेटा सेंटर्स के लिए हाई-बैंडविड्थ मेमोरी बनाने में लगा रही हैं। इससे स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाली DRAM और NAND चिप्स की सप्लाई कम हो गई है, और उनकी कीमतें बढ़ गई हैं।
Counterpoint Research के मुताबिक, इस वजह से 2026 में एंट्री-लेवल फोन्स की मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट लगभग 25% तक बढ़ चुकी है, जबकि मिड-रेंज और फ्लैगशिप फोन्स की कॉस्ट में 10-15% का इजाफा हुआ है। कंपनी का ये भी अनुमान है कि 2026 में ग्लोबल स्मार्टफोन कीमतें औसतन 8-10% तक और बढ़ सकती हैं, और ये ट्रेंड 2027 तक भी जारी रह सकता है।
यह भी पढ़ें: 12 अगस्त को आ रही है Google Pixel 11 Series! मिल सकते हैं ये बड़े अपग्रेड
क्या आने वाले Vivo फोन्स भी महंगे होंगे?
हालिया प्राइस हाइक को देखते हुए बाजार में यह चर्चा जरूर है कि Vivo के आने वाले स्मार्टफोन्स की कीमतें भी अपनी पिछली सीरीज के मुकाबले महंगे लॉन्च हो सकते हैं। हालांकि, फिलहाल कंपनी की तरफ से ऐसा कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
इसलिए नए लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स की कीमत को लेकर अभी कोई निश्चित बात कहना जल्दबाजी होगी।
खरीदने का सही समय?
अगर आप Vivo T5 Pro, T5x या T4 Lite खरीदने का सोच रहे हैं, तो अलग-अलग ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर कीमत की तुलना जरूर कर लें। कुछ रिटेलर्स के पास पुराने स्टॉक पर पहले वाली कीमत या अतिरिक्त ऑफर्स मिल सकते हैं, जबकि नए स्टॉक पर नई कीमत लागू हो सकती है।
कन्क्लूजन
Vivo ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जिससे अब नए खरीदारों को पहले के मुकाबले ज्यादा रकम खर्च करनी होगी। सबसे बड़ा इजाफा T5 Pro और T4 Lite के कुछ वेरिएंट्स में देखने को मिला है।
अगर आप इन स्मार्टफोन्स को खरीदने का सोच रहे हैं, तो नई कीमत जरूर चेक करें और उपलब्ध ऑफर्स की तुलना करने के बाद ही फैसला लें।
क्या आपको लगता है कि स्मार्टफोन कंपनियों की लगातार बढ़ती कीमतें ग्राहकों के लिए आने वाले समय में और समस्या पैसा कर सकती हैं? हमें कमेंट करके अपनी राय जरूर बताइए। टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन्स से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Tech Signal के साथ जुड़े रहिए।

1 Comment
Pingback: TECNO Camon 50 Ultra 5G की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म! जानिए क्यों खास माना जा रहा है यह फोन