Close Menu
Tech Signal

    Join WhatsApp Channel

    Get the latest creative tech news and updates directly on WhatsApp.

    What's Hot

    Jio ने लॉन्च किया नया Happy New Year 2.0 ऑफर: ₹15 से ₹3,999 तक किस प्लान में ज्यादा फायदा?

    November 23, 2026

    Jio, Airtel, Vi या BSNL: आपके एरिया में किसका नेटवर्क है टॉप? 1 मिनट में चलेगा पता

    November 21, 2026

    Flipkart Sale: 3000 से कम कीमत में सबसे ज्यादा बिक रही हैं ये 3 स्मार्टवॉच, जानिए इनमें क्या है खास?

    November 13, 2026
    YouTube WhatsApp Facebook X (Twitter) Instagram
    YouTube Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    Tech Signal
    • Home
    • Latest Launch
      1. News
      2. Offers
      3. View All

      iQOO 16 सीरीज़ इंडिया लॉन्च के लिए तैयार: Snapdragon 8 Gen 6 और IP69 के साथ जल्द आ रहा है नया फ्लैगशिप किलर

      November 12, 2026

      Vivo X500 Series Price Leak: ₹1.2 लाख से शुरू होकर ₹2.3 लाख तक, क्या सच में इतना महंगा होगा नया फ्लैगशिप?

      November 9, 2026

      Vivo X500 Series India Launch Confirmed: 8000mAh बैटरी और DSLR-लेंस के साथ जल्द आ रहे ये 3 नए फ्लैगशिप

      November 5, 2026

      Samsung Galaxy S27 Series Leaks: नए ‘Pro’ मॉडल ने बढ़ाई टेंशन, Ultra हुआ और पावरफुल

      November 4, 2026

      Big Bang Diwali Sale: Galaxy S25 FE, A36 और F70 सीरीज़ की कीमतों में भारी डिस्काउंट (BBD से भी सस्ता)

      November 6, 2026

      35 हजार में फ्लैगशिप फीचर्स! जानें क्यों Samsung का यह फोन बन रहा लोगों की पहली पसंद?

      November 1, 2026

      Flipkart Sale: ₹30,000 से कम में 5 बेस्ट फोन, और 2 फोन जिन्हें बिल्कुल न खरीदें

      August 4, 2026

      8 हजार रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहा ये Oppo फोन, गेमिंग और बैटरी में भी है टॉप

      July 14, 2026

      18 सितंबर से पहले लीक हुई Galaxy S26 FE की कीमत, जानें दोनों वेरिएंट्स की डिटेल

      September 12, 2026

      Motorola Edge 70 Max भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 5, 7100mAh Battery और 2K Display के साथ आया नया फ्लैगशिप

      July 15, 2026

      OnePlus ने लॉन्च किया नया 8000 mAh बैटरी वाला फोन..लेकिन एक कमी भी है!

      June 30, 2026

      ₹23,000 में Samsung ने लॉन्च किया ऐसा फोन, बढ़ सकती है बाकी कंपनियों की टेंशन

      June 29, 2026
    • Apps

      Instagram का नया AI फीचर बना टेंशन! पब्लिक अकाउंट है, तो तुरंत चेक करें ये सेटिंग

      July 10, 2026

      आ रहा भारत का अपना देसी वेब ब्राउज़र, सुरक्षा के मामलों के देगा दुनिया को टक्कर

      March 26, 2025

      1 जनवरी से इन Phones में बंद हो जाएगा WhatsApp, देखें पूरी जानकारी

      December 26, 2024

      Top 10 Best Mobile Games in India to Play in 2025

      December 10, 2024

      WhatsApp Chat Lock करने का सबसे आसान तरीका : जानिये स्टेप्स

      November 27, 2024
    • Tips & Tricks

      टॉप 7 मोबाइल साफ़ करने वाले एप्स

      December 9, 2024

      Best Mobile Hang Problem Solution App

      November 21, 2024

      तो ऐसे दिखते हैं WhatsApp पर डिलीट हुए मैसेज – Best tips

      November 17, 2024

      मोबाइल में App Lock कैसे लगायें : 2 मिनट में

      August 14, 2024
    • Telecom

      Jio ने लॉन्च किया नया Happy New Year 2.0 ऑफर: ₹15 से ₹3,999 तक किस प्लान में ज्यादा फायदा?

      November 23, 2026

      Jio, Airtel, Vi या BSNL: आपके एरिया में किसका नेटवर्क है टॉप? 1 मिनट में चलेगा पता

      November 21, 2026

      Jio का सबसे महंगा प्लान: ₹10,000 में 3 साल का अनलिमिटेड 5G, JioHotstar और Canva Pro

      November 6, 2026

      Jio ने सिर्फ इतने रुपये में लॉन्च किया एक दिन के लिए अनलिमिटेड डाटा वाला प्लान

      November 4, 2026

      Airtel ने चुपचाप हटाए ₹299 के साथ ही ये दो और रिचार्ज प्लान! रिचार्ज कराने से पहले जानें पूरी खबर

      August 5, 2026
    • Mobiles Under

      ₹15,000 के बजट में ये हैं 3 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स! जानिए बेस्ट ऑप्शन

      July 13, 2026

      5 Best Phones Under ₹10,000 in January 2025

      January 6, 2025

      Best 5G Smartphones Under ₹10,000 in India

      December 23, 2024

      Top 7 Best Camera Keypad Phones to Buy in India

      December 13, 2024

      Top 7 Best Battery Backup Keypad Phones in India

      December 8, 2024
    Tech Signal
    Home - Telecom - Jio ने लॉन्च किया नया Happy New Year 2.0 ऑफर: ₹15 से ₹3,999 तक किस प्लान में ज्यादा फायदा?
    Telecom

    Jio ने लॉन्च किया नया Happy New Year 2.0 ऑफर: ₹15 से ₹3,999 तक किस प्लान में ज्यादा फायदा?

    24 से 26 नवंबर के बीच Jio के ₹399, ₹3,999, ₹15, ₹25 और ₹50 वाले नए प्लान्स लाइव हो रहे हैं। जानिए असली फायदे, Canva Pro की शर्तें और किसे ये रिचार्ज कराने चाहिए।
    Anshul SinghBy Anshul SinghNovember 23, 202609 Mins Read
    Share WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Jio Happy New Year 2.0 Offer
    Jio Happy New Year 2.0 Offer (Image Created with AI)
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email Copy Link

    Highlights

    • अपने 10 साल पूरे होने पर Jio ने Happy New Year 2.0 ऑफर लॉन्च किया है। इसके ₹399 और ₹3,999 वाले प्लान्स में बिना डेली लिमिट के अनलिमिटेड 4G और 5G दोनों डेटा मिलेगा।
    • सिर्फ 1 या 2 दिन के लिए अनलिमिटेड 5G चाहिए तो ₹15 और ₹25 के पैक आ गए हैं। वहीं रात 12 से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड इंटरनेट के लिए ₹50 का अलग नाइट पैक मिल रहा है।
    • ₹15 वाला पैक अभी से चालू है; ₹399, ₹3,999 और ₹25 वाले प्लान 24 नवंबर 2026 से, और ₹50 वाला नाइट पैक 26 नवंबर 2026 से लाइव होगा।
    • सस्ते ₹399 प्लान के साथ 12 महीने का Canva Pro मिल रहा है, जबकि महंगे ₹3,999 प्लान में Canva Pro Lite दिया गया है।

    अगर आपके पास 4G फोन है या आपके इलाके में 5G नेटवर्क बार-बार 4G पर शिफ्ट हो जाता है, तो डेली 2GB या 2.5GB डेटा खत्म होने की टेंशन आपको रोज़ झेलनी पड़ती होगी। इसी बड़ी परेशानी को टारगेट करते हुए Reliance Jio ने 23 नवंबर 2026 को अपने नए Happy New Year 2.0 प्रीपेड प्लान्स का ऐलान कर दिया है।

    Jio के 10 साल पूरे होने के मौके पर लाए गए इस ऑफर में कंपनी ने सिर्फ 5G नहीं, बल्कि अनलिमिटेड 4G और 5G दोनों डेटा देने की शुरुआत की है। साथ ही, कम बजट वाले यूज़र्स के लिए ₹15, ₹25 और ₹50 के छोटे डेटा पैक भी जोड़े गए हैं, जो 24 से 26 नवंबर के बीच देशभर में लाइव हो रहे हैं।

    लेकिन सोशल मीडिया पर चल रही शॉर्ट पोस्ट्स में पूरी बात नहीं बताई जा रही है। इन प्लान्स में क्या-क्या एक्स्ट्रा मिल रहा है, Canva Pro फ्री लेने की असली शर्त क्या है, और पुराने ₹3,599 प्लान के मुकाबले नया ₹3,999 प्लान लेना फायदे का सौदा है या नहीं, आइए सीधे काम की बात समझते हैं।

    इस आर्टिकल में:

    1. Jio Happy New Year 2.0 Plans Details
      1. Jio के नए प्लान्स और लॉन्च डेट (नवंबर 2026)
    2. ₹399 वाला प्लान: Jio का नया मेन रिचार्ज?
    3. ₹3,999 वाला सालाना प्लान
      1. एक बात जो ज़्यादातर लोगों ने मिस कर दी
      2. ₹3,599 vs ₹3,999: कौन सा सालाना प्लान बेहतर?
    4. ₹15 और ₹25 के अनलिमिटेड 5G ऐड-ऑन
    5. ₹50 का नाइट डेटा पैक: Vi को सीधी टक्कर, पर एक फर्क है
    6. रिचार्ज कराने से पहले ये 3 ज़रूरी शर्तें ध्यान रखें
    7. ओपिनियन

    Jio Happy New Year 2.0 Plans Details

    पहले टेबल में सभी नए प्लान्स, उनके फायदे और लॉन्च की सही तारीख देख लीजिए ताकि कोई कन्फ्यूज़न न रहे:

    Jio के नए प्लान्स और लॉन्च डेट (नवंबर 2026)

    प्लान की कीमतवैलिडिटीडेटा बेनिफिटकॉलिंग और SMSएक्स्ट्रा फायदेकब से मिलेगा?
    ₹39928 दिनअनलिमिटेड 4G और 5Gअनलिमिटेड कॉल + 100 SMS/दिन12 महीने Canva Pro (₹4,000), JioHotstar मोबाइल, FanCode व हॉलीवुड कंटेंट (JioTV), JioGames, 50GB JioAICloud24 नवंबर 2026
    ₹3,999365 दिनअनलिमिटेड 4G और 5Gअनलिमिटेड कॉल + 100 SMS/दिन12 महीने Canva Pro Lite (₹1,590), JioHotstar मोबाइल, FanCode व हॉलीवुड कंटेंट (JioTV), 50GB JioAICloud24 नवंबर 2026
    ₹15 (ऐड-ऑन)1 दिनअनलिमिटेड 5G (बिना स्पीड लिमिट)लागू नहीं (बेस प्लान ज़रूरी)कोई नहींअभी उपलब्ध है
    ₹25 (ऐड-ऑन)2 दिनअनलिमिटेड 5G (बिना स्पीड लिमिट)लागू नहीं (बेस प्लान ज़रूरी)कोई नहीं24 नवंबर 2026
    ₹50 (नाइट पैक)28 दिनरात 12 से सुबह 5 बजे तक अनलिमिटेड 4G और 5Gलागू नहीं (बेस प्लान ज़रूरी)दिन वाले डेटा बैलेंस से कटौती नहीं होगी26 नवंबर 2026

    ये सभी रिचार्ज MyJio ऐप, Jio की आधिकारिक वेबसाइट, Jio स्टोर्स और लोकल रिचार्ज दुकानों से कराए जा सकेंगे।

    ₹399 वाला प्लान: Jio का नया मेन रिचार्ज?

    अभी तक Jio का ₹399 प्लान 2.5GB रोज़ाना 4G डेटा और अनलिमिटेड 5G देता था। अब 24 नवंबर से नए Happy New Year 2.0 अपडेट के तहत इसे कंपनी का नया मेन प्लान बनाया गया है, जिसमें 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड 4G और 5G दोनों डेटा मिलेगा।

    इसके साथ मिलने वाले डिजिटल फायदों की लिस्ट काफी लंबी है:

    • 12 महीने का Canva Pro सब्सक्रिप्शन: इसकी सामान्य कीमत करीब ₹4,000 होती है। इसमें 14 करोड़ से ज़्यादा प्रीमियम फोटो-वीडियो, बैकग्राउंड रिमूवर, मैजिक इरेज़र, AI टूल्स, 5 ब्रांड किट और 100GB क्लाउड स्टोरेज मिलता है।
    • एंटरटेनमेंट और गेमिंग: JioTV के ज़रिए JioHotstar Mobile, हॉलीवुड कंटेंट और FanCode का एक्सेस, साथ में JioGames मोबाइल सब्सक्रिप्शन।
    • स्टोरेज और लोकल फायदे: 50GB JioAICloud स्टोरेज, JustDial Lite, लोकल शॉपिंग कूपन और Digital Diary।

    यह प्लान किसके लिए सही है? अगर आपके इलाके में 5G ठीक से नहीं आता और आप 4G पर ज़्यादा वीडियो, ऑनलाइन क्लास या ऑफिस का काम करते हैं, तो ₹349 (2GB/दिन 4G) के बजाय ₹50 एक्स्ट्रा देकर ₹399 लेना ज़्यादा अच्छा ऑप्शन है। क्रिएटर्स और स्टूडेंट्स के लिए Canva Pro बड़ा प्लस पॉइंट है।

    Related Articles
    Jio, Airtel, Vi या BSNL: आपके एरिया में किसका नेटवर्क है टॉप? 1 मिनट में चलेगा पता

    Jio, Airtel, Vi या BSNL: आपके एरिया में किसका नेटवर्क है टॉप? 1 मिनट में चलेगा पता

    Anshul Singh • Nov 21, 2026

    ₹3,999 वाला सालाना प्लान

    सालभर की छुट्टी चाहने वालों के लिए ₹3,999 वाला प्लान लाया गया है। इसमें 365 दिनों तक अनलिमिटेड 4G + 5G डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज़ाना 100 SMS, JioHotstar Mobile, JioTV पर हॉलीवुड कंटेंट व FanCode और 50GB JioAICloud स्टोरेज मिलता है।

    Jio 399 vs 3999 Happy New Year 2.0 plan comparison showing Canva Pro difference and yearly savings
    Jio Happy New Year Canva Offer (Image Created with AI)

    एक बात जो ज़्यादातर लोगों ने मिस कर दी

    आधिकारिक डिटेल्स में एक चौंकाने वाला फर्क है, जहां ₹399 वाले मंथली प्लान में पूरा Canva Pro (₹4,000 वैल्यू, 100GB स्टोरेज) मिल रहा है, वहीं 10 गुना महंगे ₹3,999 वाले सालाना प्लान के साथ Canva Pro Lite (₹1,590 वैल्यू, 50GB स्टोरेज, 3 ब्रांड किट) दिया जा रहा है। इसके अलावा ₹399 में मिलने वाले JioGames और JustDial Lite जैसे कुछ छोटे बेनिफिट्स भी ₹3,999 की लिस्ट में शामिल नहीं हैं।

    ₹3,599 vs ₹3,999: कौन सा सालाना प्लान बेहतर?

    डिटेल्सपुराना ₹3,599 प्लाननया ₹3,999 प्लान
    वैलिडिटी365 दिन365 दिन
    4G डेटा2.5GB प्रतिदिनअनलिमिटेड 4G
    5G डेटाअनलिमिटेड 5Gअनलिमिटेड 5G
    हर महीने का औसत खर्च (28 दिन)₹276₹307
    सीधा फर्क₹400 सस्ता₹400 ज़्यादा, पर 4G डेटा की लिमिट खत्म

    सीधा हिसाब यह है: अगर आप हर महीने ₹399 का रिचार्ज साल में 13 बार (364 दिन) कराते हैं, तो आपका कुल खर्च ₹5,187 बैठता है। ऐसे में ₹3,999 का सालाना प्लान आपको सालभर में करीब ₹1,188 बचाकर देता है। लेकिन अगर आपके घर और ऑफिस दोनों जगह बढ़िया 5G नेटवर्क रहता है (और आपको 4G डेटा की ज़रूरत कम पड़ती है), तो ₹3,599 वाला पुराना सालाना प्लान अभी भी ₹400 सस्ता पड़ेगा।

    Related Articles
    Flipkart Sale: 3000 से कम कीमत में सबसे ज्यादा बिक रही हैं ये 3 स्मार्टवॉच, जानिए इनमें क्या है खास?

    Flipkart Sale: 3000 से कम कीमत में सबसे ज्यादा बिक रही हैं ये 3 स्मार्टवॉच, जानिए इनमें क्या है खास?

    Anshul Singh • Nov 13, 2026

    ₹15 और ₹25 के अनलिमिटेड 5G ऐड-ऑन

    Jio के ₹239, ₹299 या ₹319 जैसे 1.5GB रोज़ाना डेटा वाले प्लान्स में अनलिमिटेड 5G नहीं मिलता। ऐसे में अगर किसी दिन आपको बड़ा फोन अपडेट डाउनलोड करना हो, कोई बड़ी गेम फाइल लेनी हो या भारी वीडियो अपलोड करने हों, तो पूरा महंगा प्लान लेने की ज़रूरत नहीं।

    • ₹15 पैक (1 दिन): पहले से लाइव है।
    • ₹25 पैक (2 दिन): 24 नवंबर से लाइव हो रहा है।

    कंपनी के मुताबिक इन दोनों ऐड-ऑन पैक्स में डाउनलोड की कोई तय सीमा या स्पीड घटाने जैसी पाबंदी नहीं है। बस ध्यान रखें कि ये ऐड-ऑन पैक हैं, इन्हें चलाने के लिए आपके नंबर पर पहले से एक एक्टिव बेस प्लान और आपके पास 5G फोन व 5G नेटवर्क होना ज़रूरी है।

    Jio के इन नए Happy New Year 2.0 प्लान्स में से आपको सबसे ज़्यादा काम का कौन सा लगा?

    ₹50 का नाइट डेटा पैक: Vi को सीधी टक्कर, पर एक फर्क है

    26 नवंबर 2026 से Jio का ₹50 वाला Unlimited Night Data पैक शुरू हो रहा है। इसमें 28 दिनों तक हर रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच आप अनलिमिटेड 4G और 5G इंटरनेट चला सकते हैं। इस दौरान खर्च होने वाला डेटा आपके दिन वाले नियमित डेटा कोटे से नहीं कटेगा।

    Jio 15 25 unlimited 5G add-on packs and 50 rupees unlimited night data pack 12 AM to 5 AM details
    Jio add-on and night data pack (Image Created with AI)

    यह सीधा Vi (Vodafone Idea) के “Binge All Night” ऑफर का जवाब है। हालांकि एक साफ फर्क है कि Vi अपने चुनिंदा Hero Unlimited प्लान्स में बिना किसी एक्स्ट्रा पैसे के रात 12 से सुबह 6 बजे (6 घंटे) तक फ्री नाइट डेटा देता है, जबकि Jio में आपको ₹50 अलग से देने होंगे और समय रात 12 से सुबह 5 बजे (5 घंटे) तक रहेगा। फिर भी, जो Jio यूज़र्स सस्ते 1.5GB/दिन वाले प्लान पर हैं और रात को भारी डाउनलोड्स या स्ट्रीमिंग करते हैं, उनके लिए ₹50 में पूरा महीना काफी प्रैक्टिकल है।

    Related Articles
    क्या 2028 तक फिर से सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन्स? चाइनीज़ कंपनी CXMT का यह 'मेगा प्लान' बदल देगा पूरा गेम

    क्या 2028 तक फिर से सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन्स? चाइनीज़ कंपनी CXMT का यह ‘मेगा प्लान’ बदल देगा पूरा गेम

    Dipty Nirania • Nov 12, 2026

    रिचार्ज कराने से पहले ये 3 ज़रूरी शर्तें ध्यान रखें

    1. Canva Pro सबको नहीं मिलेगा: Jio की आधिकारिक शर्तों के मुताबिक, फ्री Canva Pro या Pro Lite ऑफर सिर्फ उन्हीं यूज़र्स के लिए है जिन्होंने पहले कभी भी Canva का पेड सब्सक्रिप्शन न खरीदा हो। यह एक मोबाइल नंबर पर सिर्फ एक बार क्लेम हो सकता है।
    2. लगातार एक्टिव प्लान ज़रूरी है: अगर आप ₹399 का सिर्फ एक महीने का रिचार्ज कराकर सोच रहे हैं कि Canva Pro पूरे 12 महीने मुफ्त चलता रहेगा, तो ऐसा नहीं है। शर्तों के अनुसार पूरे 12 महीने Canva ऑफर चालू रखने के लिए आपके नंबर पर लगातार एक एलिजिबल Jio 5G प्लान एक्टिव रहना ज़रूरी है।
    3. 4G स्पीड पर असर: अनलिमिटेड 4G डेटा सुनने में बहुत अच्छा है, लेकिन जिन इलाकों में ज़्यादा लोग एक साथ 4G टावर पर भारी डाउनलोडिंग करेंगे, वहां शाम के पीक समय में 4G स्पीड पर दबाव पड़ सकता है।

    ओपिनियन

    पिछले कुछ समय से टेलीकॉम रिचार्ज लगातार महंगे हो रहे थे और 4G यूज़र्स को 5G वाले अनलिमिटेड फायदे नहीं मिल पा रहे थे। इस लिहाज़ से Jio का Happy New Year 2.0 ऑफर खासकर दो तरह के लोगों के लिए बहुत काम का है, पहला, वे लोग जिनके इलाके में 5G कमज़ोर है और 4G डेटा जल्दी खत्म हो जाता है (₹399 / ₹3,999 प्लान); और दूसरा, कम बजट वाले यूज़र्स जिन्हें जब कभी भारी डेटा चाहिए (₹15, ₹25 और ₹50 पैक)।

    हालांकि, रिचार्ज कराने से पहले अपनी ज़रूरत देखें। अगर आपके इलाके में पहले से मजबूत Jio 5G चलता है, तो आपको ₹3,599 छोड़कर ₹400 एक्स्ट्रा देकर ₹3,999 लेने की शायद ज़रूरत न पड़े। वहीं, अगर आप Canva यूज़ करते हैं और पहली बार इसका पेड वर्ज़न लेना चाहते हैं, तो ₹399 वाला प्लान इस वक्त सबसे ज़्यादा वैल्यू दे रहा है।

    क्या आप अनलिमिटेड 4G डेटा के लिए ₹400 एक्स्ट्रा देकर Jio का नया ₹3,999 प्लान चुनेंगे, या फिर आपके लिए पुराना ₹3,599 प्लान या ₹399 वाला मंथली पैक ही ज़्यादा सही रहेगा?

    नीचे कमेंट सेक्शन में अपनी ऑनेस्ट राय ज़रूर शेयर करें। टेक्नोलॉजी और नए गैजेट्स से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Tech Signal के साथ जुड़े रहिए।

    Jio Recharge Plans
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email Copy Link
    Anshul Singh
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    एक मोबाइल शॉप रिटेलर से टेक क्रिएटर तक, यही हूं मैं। मुझे नए गैजेट्स एक्सप्लोर और अनबॉक्स करने के साथ यहां आर्टिकल्स और यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर टेक को लेकर अपने ओपिनियन शेयर करना पसंद है। अगर आपको बिना किसी ब्रांड हाइप के रियल-वर्ल्ड टेक कंटेंट देखना और पढ़ना पसंद है, तो जुड़े रहिए।

    Related Posts

    Jio, Airtel, Vi या BSNL: आपके एरिया में किसका नेटवर्क है टॉप? 1 मिनट में चलेगा पता

    November 21, 2026

    Jio का सबसे महंगा प्लान: ₹10,000 में 3 साल का अनलिमिटेड 5G, JioHotstar और Canva Pro

    November 6, 2026

    Jio ने सिर्फ इतने रुपये में लॉन्च किया एक दिन के लिए अनलिमिटेड डाटा वाला प्लान

    November 4, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    18 सितंबर से पहले लीक हुई Galaxy S26 FE की कीमत, जानें दोनों वेरिएंट्स की डिटेल

    September 12, 2026

    Motorola Edge 70 Max भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Gen 5, 7100mAh Battery और 2K Display के साथ आया नया फ्लैगशिप

    July 15, 2026

    ₹15,000 के बजट में ये हैं 3 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स! जानिए बेस्ट ऑप्शन

    July 13, 2026
    Latest Posts

    Jio ने लॉन्च किया नया Happy New Year 2.0 ऑफर: ₹15 से ₹3,999 तक किस प्लान में ज्यादा फायदा?

    Anshul SinghNovember 23, 2026

    Jio, Airtel, Vi या BSNL: आपके एरिया में किसका नेटवर्क है टॉप? 1 मिनट में चलेगा पता

    Anshul SinghNovember 21, 2026

    Flipkart Sale: 3000 से कम कीमत में सबसे ज्यादा बिक रही हैं ये 3 स्मार्टवॉच, जानिए इनमें क्या है खास?

    Anshul SinghNovember 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • WhatsApp
    Most Popular

    Jio ने लॉन्च किया नया Happy New Year 2.0 ऑफर: ₹15 से ₹3,999 तक किस प्लान में ज्यादा फायदा?

    November 23, 2026

    इस नए तरीके से 1 मिनट में निकालें Airtel Call History

    October 5, 2024

    मोबाइल में App Lock कैसे लगायें : 2 मिनट में

    August 14, 2024
    Our Picks

    Flipkart Sale: 3000 से कम कीमत में सबसे ज्यादा बिक रही हैं ये 3 स्मार्टवॉच, जानिए इनमें क्या है खास?

    November 13, 2026

    क्या 2028 तक फिर से सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन्स? चाइनीज़ कंपनी CXMT का यह ‘मेगा प्लान’ बदल देगा पूरा गेम

    November 12, 2026

    iQOO 16 सीरीज़ इंडिया लॉन्च के लिए तैयार: Snapdragon 8 Gen 6 और IP69 के साथ जल्द आ रहा है नया फ्लैगशिप किलर

    November 12, 2026

    Join WhatsApp Channel

    Get the latest creative tech news and updates directly on WhatsApp.

    YouTube Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Tech Signal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.