इस आर्टिकल में:
भारतीय स्मार्टफोन बाजार में पिछले कुछ समय से बड़ी बैटरी वाले फोन्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है। ज्यादातर यूजर्स ऐसा फोन चाहते हैं, जिसे दिन में बार-बार चार्ज न करना पड़े। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए OnePlus ने अपना नया OnePlus N6 भारत में लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इसकी 8000mAh बैटरी सामान्य इस्तेमाल में तीन दिन तक बैकअप दे सकती है। हालांकि, फोन सिर्फ बैटरी पर ही फोकस नहीं करता, बल्कि इसमें नया Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर, OxygenOS 16 और कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं।
आइए जानते हैं OnePlus N6 में क्या-क्या नया मिलता है।
OnePlus N6: Design

OnePlus N6 का फर्स्ट लुक काफी सिंपल लेकिन प्रीमियम लगता है। फोन के बैक पैनल पर मैट फिनिश दी गई है, जिस पर आसानी से फिंगरप्रिंट्स नहीं पड़ते। कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन OnePlus के दूसरे स्मार्टफोन्स जैसा दिखाई देता है, जिससे यह देखने में प्रीमियम फील देता है।
फोन में प्लास्टिक फ्रेम और प्लास्टिक बैक का इस्तेमाल किया गया है। 8000mAh जैसी बड़ी बैटरी होने की वजह से इसका वजन 224 ग्राम है और मोटाई 8.88 mm है और इस्तेमाल के दौरान फोन थोड़ा भारी महसूस हो सकता है, लेकिन बड़ी बैटरी को देखते हुए यह समझा जा सकता है।
साथ ही IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी सर्टिफिकेशन मिलता है। यानी यह धूल, हल्की पानी की छींटों और रोज के इस्तेमाल में थोड़ा मजबूत और टिकाऊ बनाता है।
फोन Fresh Mint और Midnight Green दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें: ₹23,000 में Samsung ने लॉन्च किया ऐसा फोन, बढ़ सकती है बाकी कंपनियों की टेंशन
OnePlus N6: Display

OnePlus N6 में 6.8-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और ऐप्स के बीच स्विच करना काफी स्मूद लगता है।
डिस्प्ले 1200 निट्स High Brightness Mode (HBM) तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है, जिससे धूप में भी कंटेन्ट साफ दिखाई देता है।
हालांकि, यहां एक बात ध्यान देने वाली है कि फोन में HD+ रिजॉल्यूशन दिया गया है। अगर आप FHD+ AMOLED डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन इस्तेमाल कर चुके हैं, तो आपको शार्पनेस में थोड़ा अंतर महसूस हो सकता है। लेकिन सामान्य यूजर्स जैसे स्टूडेंट्स, बच्चों या पैरेंट्स को यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में ज्यादा अंतर नहीं लगेगा।
फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, जो पावर बटन में ही इंटीग्रेटेड है।
OnePlus N6: Performance

परफॉर्मेंस के लिए OnePlus N6 में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। फोन 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट्स में आता है। अगर आपको ज्यादा स्टोरेज की जरूरत हो, तो हाइब्रिड SIM स्लॉट की मदद से microSD कार्ड भी लगाया जा सकता है।
डेली के इस्तेमाल जैसे सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, कॉलिंग और मल्टीटास्किंग के लिए यह प्रोसेसर अच्छा एक्सपीरियंस दे सकता है। OnePlus ने इसमें 5300 mm² Vapour Chamber Cooling System भी दिया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाने में मदद करता है।
अगर आप हल्की-फुल्की गेमिंग करते हैं, तो यह फोन अच्छा एक्सपीरियंस दे सकता है। हालांकि, बहुत हैवी गेमिंग करने वाले यूजर्स के लिए इससे ऊपर के सेगमेंट के स्मार्टफोन ज्यादा बेहतर रहेंगे।
OnePlus N6: Camera

फोटोग्राफी के लिए OnePlus N6 में 50MP का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट कैमरा मिलता है।
यह फोन उन लोगों के लिए है जो फोटो, सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो कॉलिंग ज्यादा करते हैं। अगर आपकी पहली प्राथमिकता कैमरा है, तो इसी प्राइस रेंज में कुछ दूसरे ऑप्शन ज्यादा कैमरा-सेंट्रिक और बेहतर हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Nothing Phone (4b) जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 4 चिप और नया Glyph Bar हुआ कन्फर्म
OnePlus N6: Battery

OnePlus N6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है। आज के समय में इस कैपेसिटी की बैटरी बहुत कम स्मार्टफोन्स में देखने को मिलती है।
फोन 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसके साथ 5W Reverse Charging भी मिलती है, जिससे जरूरत पड़ने पर आप दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं।
OnePlus ने इसमें Bypass Charging फीचर भी दिया है। इसका फायदा यह है कि गेमिंग के दौरान चार्जर लगाने पर फोन सीधे चार्जर से पावर ले सकता है, जिससे बैटरी पर कम दबाव पड़ता है और हीट भी कम होती है।
कंपनी का दावा है कि यह फोन सामान्य इस्तेमाल में 3 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकता है। इसके अलावा OnePlus का यह भी कहना है कि बैटरी 7 साल तक अपनी 80% से ज्यादा हेल्थ बनाए रखने के लिए डिजाइन की गई है।
OnePlus N6: Software & Other Features
OnePlus N6 Android 16 और OxygenOS 16 के साथ आता है और फोन में 2 Android OS अपडेट्स और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे|
फोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें:
- AI Eraser
- AI Unblur
- AI Reflection Eraser
- AI Reframe
- AI Perfect Shot
- AI Portrait Glow
- AI Detail Boost
जैसे फीचर्स शामिल हैं।
इसके अलावा फोन में Hybrid SIM Slot, microSD कार्ड सपोर्ट, Bluetooth 5.4, USB Type-C, 5W Reverse Charging, Bypass Charging और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।
हालांकि, इसमें सिंगल स्पीकर दिया गया है। अगर आप स्टीरियो स्पीकर चाहते हैं, तो यह बात खरीदने से पहले ध्यान में रखनी चाहिए।
OnePlus N6: Price & Availability
OnePlus N6 को भारत में दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
- 4GB + 128GB – ₹22,999
- 6GB + 128GB – ₹24,999
लॉन्च ऑफर्स के तहत चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Amazon Prime Day के दौरान ₹1,000 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके बाद फोन की शुरुआती कीमत ₹19,999 हो जाएगी।
फोन की पहली सेल 4 जुलाई से OnePlus India की वेबसाइट, Amazon India और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी।
क्या आपको OnePlus N6 खरीदना चाहिए?
अगर आपको बड़ी बैटरी, क्लीन सॉफ्टवेयर और अच्छी परफॉर्मेंस चाहिए, तो OnePlus N6 एक अच्छा ऑप्शन है। 8000mAh बैटरी, 45W SUPERVOOC चार्जिंग, Bypass Charging, IP65 रेटिंग और OxygenOS 16 जैसे फीचर कीमत के मुताबिक ठीक हैं। वहीं HD+ डिस्प्ले, सिंगल स्पीकर और 4GB बेस वेरिएंट जैसी बातें आपको ध्यान में रखनी होंगी।
आपको OnePlus N6 कैसा लगा? क्या ₹20,000 के आसपास यह आपके लिए सही ऑप्शन है, या आप इसी बजट में किसी दूसरे स्मार्टफोन को खरीदना पसंद करेंगे? हमें कमेंट करके जरूर बताइए। ऐसी ही टेक न्यूज, स्मार्टफोन लॉन्च और गैजेट्स से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Tech Signal के साथ जुड़े रहिए।
