Google ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि अगला Made by Google इवेंट 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में होगा। इसी इवेंट में Pixel 11 Series लॉन्च होने की उम्मीद है। कंपनी ने अभी सिर्फ लॉन्च डेट कन्फर्म की है, लेकिन Tensor G6 चिप, 256GB बेस स्टोरेज, Pixel Glow और कैमरा अपग्रेड्स को लेकर कई भरोसेमंद लीक्स पहले ही सामने आ चुके हैं।
इस आर्टिकल में:
अगर आप Pixel स्मार्टफोन का इंतजार कर रहे थे, तो अब कैलेंडर में 12 अगस्त की तारीख नोट कर लीजिए। Google ने आधिकारिक तौर पर अपने अगले Made by Google इवेंट की घोषणा कर दी है। इस इवेंट में कंपनी की नई Pixel 11 Series लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च इनविटेशन में दिखी गोल्ड/कॉपर फिनिश वाली डिवाइस ने भी काफी लोगों का ध्यान खींचा है और माना जा रहा है कि यह नए Pixel लाइनअप की पहली झलक हो सकती है।
हालांकि, Google ने अभी तक किसी भी मॉडल के फीचर्स या कीमत का खुलासा नहीं किया है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में आई कई लीक्स ने यह जरूर इशारा कर दिया है कि इस बार Pixel 11 Series सिर्फ एक छोटा अपग्रेड नहीं, बल्कि कई बड़े बदलाव लेकर आ सकती है।
Pixel 11 Series में मिल सकते हैं कौन-कौन से मॉडल?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार Google चार नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है।
- Pixel 11
- Pixel 11 Pro
- Pixel 11 Pro XL
- Pixel 11 Pro Fold
इसके अलावा Pixel Watch 5 Series भी इसी इवेंट का हिस्सा हो सकती है। हालांकि, इन सभी डिवाइसेज़ की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें: अब ChatGPT करेगा इंसानों जैसी बातचीत! OpenAI ने लॉन्च किया बड़ा AI अपडेट
Tensor G6 इस बार सबसे बड़ा गेम चेंजर बन सकता है
Pixel 11 Series को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा Tensor G6 चिपसेट की हो रही है। लीक्स की मानें तो यह Google का पहला 2nm प्रोसेसर हो सकता है।
अगर ऐसा होता है, तो सिर्फ रॉ परफॉर्मेंस ही नहीं बल्कि बैटरी एफिशिएंसी और AI प्रोसेसिंग में भी बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। Pro मॉडल्स में MediaTek M90 मॉडेम मिलने की भी चर्चा है, जिससे नेटवर्क परफॉर्मेंस और हीट मैनेजमेंट बेहतर हो सकता है।
फिलहाल ये सभी जानकारी लीक्स पर आधारित है और इसकी आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के दिन ही होगी।
256GB से शुरू हो सकता है बेस वेरिएंट?
Pixel 11 Series से जुड़ी सबसे दिलचस्प लीक्स में से एक स्टोरेज को लेकर है।
कई रिपोर्ट्स का दावा है कि Google इस बार 128GB वेरिएंट को हटाकर सीधे 256GB स्टोरेज से शुरुआत कर सकता है। अगर ऐसा होता है, तो Pixel सीरीज़ में यह पिछले कई सालों का सबसे बड़ा स्टोरेज अपग्रेड होगा।
हालांकि, इसका असर कीमत पर भी पड़ सकता है और यही वजह है कि इस बार पूरी लाइनअप में हल्की प्राइस बढ़ोतरी भी देखने को मिल सकती है।
डिस्प्ले, कैमरा और Pixel Glow पर भी रहेंगी नजरें

लीक्स के मुताबिक Pro मॉडल्स में नए Samsung M16 LTPO OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकते हैं, जो पहले के मुकाबले ज्यादा ब्राइटनेस ऑफर कर सकते हैं।
कैमरा डिपार्टमेंट में भी अपग्रेड की उम्मीद है। बेहतर सेंसर, लो-लाइट फोटोग्राफी और AI कैमरा प्रोसेसिंग पर Google इस बार ज्यादा फोकस कर सकता है। वहीं बेस Pixel 11 में 50MP प्राइमरी कैमरा मिलने की संभावना है।
एक और फीचर जिसने लोगों का ध्यान खींचा है, वह है Pixel Glow। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह कैमरा बार के आसपास दिया जाने वाला नया LED लाइटिंग सिस्टम हो सकता है, जो नोटिफिकेशन, चार्जिंग स्टेटस और कुछ AI फीचर्स के साथ काम करेगा।
यह भी पढ़ें: iQOO Z11 Lite भारत में जल्द लॉन्च: ₹15,000 में 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग — फुल स्पेक्स लीक
AI फिर रहेगा Google की सबसे बड़ी ताकत
Google पिछले कुछ सालों से Pixel फोन्स को सिर्फ कैमरे की वजह से नहीं, बल्कि AI एक्सपीरींएन्स की वजह से भी अलग पहचान देने की कोशिश कर रहा है।
उम्मीद है कि Pixel 11 Series के साथ नए Gemini AI फीचर्स, बेहतर ऑन-डिवाइस AI और कई ऐसे एक्सक्लूसिव टूल्स देखने को मिलेंगे जो सिर्फ Pixel यूजर्स के लिए होंगे। इवेंट में AI इस बार भी सबसे बड़े फोकस में रहने वाला है।
Tensor पर सवाल उठे, लेकिन Pixel की सेल्स लगातार बढ़ीं

Tensor चिप को लेकर अक्सर परफॉर्मेंस और हीटिंग जैसी बातें होती रही हैं। लेकिन अगर मार्केट डेटा देखें, तो तस्वीर थोड़ी अलग नजर आती है।
Tensor सीरीज़ आने के बाद से Pixel फोन्स की बिक्री लगातार बढ़ी है और Google प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ब्रांड्स में शामिल रहा है। जापान में Pixel, Apple के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाला Android स्मार्टफोन ब्रांड बन चुका है। इसके अलावा Pixel फोन्स को लगातार Best Phone और Best Camera जैसे इंटरनेशनल अवॉर्ड्स भी मिलते रहे हैं।
इसी वजह से कई इंडस्ट्री एनालिस्ट्स का मानना है कि अगर Tensor G6 और बाकी अपग्रेड्स उम्मीद के मुताबिक रहे, तो Pixel 11 Series 2026 में Google की ग्रोथ को और मजबूत कर सकती है। हालांकि, इसकी असली तस्वीर लॉन्च और शुरुआती सेल्स के बाद ही सामने आएगी।
12 अगस्त को उठ जाएगा हर लीक से पर्दा
Google ने फिलहाल सिर्फ लॉन्च इवेंट की तारीख कन्फर्म की है। लेकिन लीक्स ने पहले ही Pixel 11 Series को लेकर काफी एक्साइटमेंट बना दिया है। Tensor G6, 256GB बेस स्टोरेज, Pixel Glow, नए कैमरा अपग्रेड्स और संभावित प्राइस बढ़ोतरी जैसी बातें इस लॉन्च को साल के सबसे चर्चित स्मार्टफोन इवेंट्स में से एक बना रही हैं।
अब देखना होगा कि 12 अगस्त को Google इनमें से कितनी लीक्स को सच साबित करता है और Pixel 11 Series यूजर्स की उम्मीदों पर कितना खरा उतरती है।
आप Pixel 11 Series में किस फीचर का सबसे ज्यादा इंतजार कर रहे हैं? Tensor G6, Pixel Glow, 256GB बेस स्टोरेज या नए AI फीचर्स? हमें कमेंट करके जरूर बताइए। टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन्स से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Tech Signal के साथ जुड़े रहिए।
1 Comment
Pingback: 8000mAh बैटरी के साथ आ रहे हैं realme के दो नए स्मार्टफोन! लॉन्च से पहले सामने आईं बड़ी डिटेल्स