Highlights
- दीवाली 2026 के तुरंत बाद, प्रमुख Android स्मार्टफोन निर्माता अपने फोन्स की कीमतों में 10% तक की बढ़ोतरी कर सकते हैं।
- AI की बढ़ती डिमांड के कारण DRAM और NAND (मेमोरी) कंपोनेंट्स की भारी किल्लत, ग्लोबल सप्लाई चेन का दबाव और करेंसी फ्लक्चुएशन इस हाइक के मुख्य कारण हैं।
- इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं कि अगर आपको नया फोन लेना है, तो प्राइस बढ़ने से पहले मौजूदा स्टॉक से ही खरीद लें।
अगर आपने इस साल की दीवाली सेल्स (जैसे Flipkart Big Billion Days या Amazon Great Indian Festival) में नया स्मार्टफोन नहीं खरीदा है और आप अगली सेल का इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपके लिए शायद यह बहुत बुरी खबर है।
लेटेस्ट रिपोर्ट्स और टेक इन्फ्लुएंसर (Utsav Techie) के अनुसार, इंडियन स्मार्टफोन मार्केट एक बड़े झटके की तैयारी कर रहा है। दीवाली 2026 के ठीक बाद, प्रमुख Android स्मार्टफोन निर्माता अपने डिवाइस की कीमतों में 10% तक की भारी बढ़ोतरी (Price Hike) करने जा रहे हैं। यह कोई अफवाह नहीं है; 2026 की शुरुआत से ही कंपोनेंट्स की कीमतों में उछाल आ रहा है, और अब यह फिर से सीधा आपकी जेब पर असर डालने वाला है।
आइए सीधा फैक्ट्स पर आते हैं और समझते हैं कि आखिर अचानक से फोन इतने महंगे क्यों हो रहे हैं, और एक बायर (Buyer) के तौर पर आपको अभी क्या करना चाहिए।
इस आर्टिकल में:
आखिर फोन महंगे क्यों हो रहे हैं?
स्मार्टफोन की कीमत रातों-रात नहीं बढ़ती। इस 10% हाइक के पीछे ग्लोबल मार्केट की कई बड़ी वजहें एक साथ काम कर रही हैं:
- AI की डिमांड और मेमोरी (RAM/Storage) का संकट: यह सबसे बड़ा विलेन है। पूरी दुनिया में AI का क्रेज़ चल रहा है, जिसके लिए बहुत ज़्यादा मेमोरी (DRAM और NAND) की ज़रूरत होती है। इस वजह से स्मार्टफोन्स में यूज़ होने वाली मेमोरी चिप्स की भारी किल्लत हो गई है, और उनके रेट्स आसमान छू रहे हैं।
- करेंसी फ्लक्चुएशन (US Dollar): इंटरनेशनल मार्केट में US डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति में उतार-चढ़ाव आ रहा है। चूंकि ज़्यादातर कंपोनेंट्स बाहर से इम्पोर्ट होते हैं, इसलिए ब्रांड्स को ज़्यादा पैसे चुकाने पड़ रहे हैं।
- सप्लाई चेन और फ्रेट कॉस्ट: कंपोनेंट्स को मैन्युफैक्चरिंग हब तक पहुंचाने का ट्रांसपोर्टेशन खर्च काफी बढ़ गया है, जिसका सीधा बोझ अब कस्टमर्स पर डाला जा रहा है।
ऑफलाइन मार्केट और रिटेलर्स का दर्द
यह सिर्फ कस्टमर्स के लिए ही नहीं, बल्कि दुकानदारों के लिए भी बहुत मुश्किल समय है।
दीवाली के सीज़न के दौरान दुकानदारों ने बहुत सारा माल स्टॉक किया था। लेकिन, दुकानों पर कस्टमर्स की भीड़ अचानक से बहुत कम हो गई है। अब दुकानदारों के पास बहुत सारा “बिना बिका स्टॉक” पड़ा है। एक तरफ उनके पास माल फंसा है, और दूसरी तरफ ब्रांड्स नई इन्वेंट्री पर कीमतें बढ़ाने की तैयारी कर रहे हैं। इस प्रेशर में रिटेलर्स अपना प्रॉफिट मार्जिन खो रहे हैं।
किन ब्रांड्स पर पड़ेगा सबसे ज़्यादा असर?
यह कोई हिडन सीक्रेट नहीं है कि प्राइस हाइक का सिलसिला पहले ही शुरू हो चुका है। Tech Signal की ट्रैकिंग के अनुसार, मिड-रेंज और बजट सेगमेंट (₹10,000 से ₹30,000) सबसे ज़्यादा(फिर से) प्रभावित होने वाला है।
- Samsung & Xiaomi: इन दोनों ब्रांड्स ने मेमोरी चिप्स की कीमत बढ़ने के कारण पहले भी अपने बजट और मिड-रेंज फोंस (जैसे Galaxy F/M सीरीज़ और Redmi Note सीरीज़) के दाम बढ़ाए हैं।
- Oppo, Vivo & Realme: इन ब्रांड्स के ₹15,000 से ₹25,000 वाले फोन्स पर भी इस 10% हाइक का सीधा असर दिखने की पूरी संभावना है।
- OnePlus & iQOO: इनके प्रीमियम और ‘फ्लैगशिप किलर’ फोंस (जैसे OnePlus R सीरीज़ और iQOO Neo सीरीज़) भी इस चपेट में आएंगे, क्योंकि इनमें हाई-स्पीड RAM और UFS 4.0 स्टोरेज का यूज़ होता है, जो अब बहुत महंगे हो गए हैं।
ओपिनियन
अगर आप एक नया स्मार्टफोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि “अभी नहीं, एक-दो महीने बाद ले लूंगा”, तो बाद में आपको इसके लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।
इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स साफ तौर पर सलाह दे रहे हैं कि अगर आपको फोन अपग्रेड करना ही है, तो अभी (प्राइस हाइक लागू होने से पहले) मौजूदा इन्वेंट्री या करंट डील्स में से ही फोन खरीद लें। 10% का हाइक सुनने में छोटा लगता है, लेकिन ₹30,000 के फोन पर ₹3,000 एक्स्ट्रा देना शायद समझदारी ना लगे। अगर कीमतें इसी तरह बढ़ती रहीं, तो आने वाले समय में 20-25 हज़ार के बजट में एक ‘परफेक्ट’ फोन ढूंढना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।
स्मार्टफोन्स की लगातार बढ़ती इन कीमतों पर आपका क्या कहना है? क्या आप प्राइस बढ़ने के डर से अभी फोन खरीद लेंगे, या फिर सेकंड-हैंड मार्केट की तरफ जाना पसंद करेंगे? नीचे कमेंट सेक्शन में अपनी ऑनेस्ट राय ज़रूर शेयर करें। टेक्नोलॉजी और नए गैजेट्स से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Tech Signal के साथ जुड़े रहिए।


