Highlights
- पिछली सीरीज (GT 30 Pro) ₹24,999 में आई थी, लेकिन GT 50 Pro सीधा ₹69,999 में लॉन्च हुआ है!
- आप सिर्फ फोन नहीं खरीद सकते। ब्रांड जबरदस्ती ₹24,999 का गेमिंग इकोसिस्टम (कंट्रोलर, डॉक, कूलर) साथ में बेच रहा है।
- फोन में Dimensity 8400 Ultimate, 144Hz OLED, 6500mAh बैटरी और डेडिकेटेड गेमिंग ट्रिगर्स मिलते हैं।
स्मार्टफोन मार्केट में कभी-कभी कुछ ऐसे फोन लॉन्च होते हैं जो सबको हैरान कर देते हैं, लेकिन Infinix ने इस बार जो किया है, उसने पूरे स्मार्टफोन मार्केट को शॉक कर दिया है। पिछले कुछ हफ्तों से हम उम्मीद कर रहे थे कि Infinix GT 50 Pro इंडिया में 40 से 45 हज़ार के बीच लॉन्च होगा। फोन के स्पेक्स भी बिल्कुल उसी प्राइस ब्रैकेट को जस्टिफाई करते हैं।
लेकिन Infinix GT 50 Pro इंडिया में ₹69,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ है! जी हाँ, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। जिस सीरीज का पिछला फोन (GT 30 Pro) ₹24,999 में आया था, उसका सक्सेसर सीधा 70 हज़ार के बजट में एंट्री मार रहा है।
इस आर्टिकल में:
आखिर Infinix ऐसा क्यों कर रहा है? क्या यह फोन वाकई ₹70,000 का है, या इसके पीछे ब्रांड की कोई दूसरी स्ट्रैटेजी है? आइए इस पूरे मामले का सच जानते हैं।
सबसे बड़ा ‘कैच’ – आप सिर्फ फोन नहीं खरीद सकते!

अगर हम सिर्फ फोन के हार्डवेयर की बात करें, तो इसकी असली कीमत ₹40,000 से ₹45,000 के बीच ही होनी चाहिए। तो फिर ₹69,999 क्यों?
यहाँ आता है सबसे बड़ा ‘कैच’। Infinix अभी इस फोन को अकेले (standalone) बेच ही नहीं रहा है। कंपनी ने इसे GT 50 Pro Gaming Ecosystem के नाम से एक ‘बंडल’ बना दिया है। यानी अगर आपको फोन चाहिए, तो आपको जबरदस्ती ₹24,999 के एक्सेसरीज़ भी खरीदने पड़ेंगे।
यह भी पढ़ें: 10,000mAh बैटरी से लेकर 200MP कैमरा: नवंबर में आ रहे हैं ये तगड़े स्मार्टफोन्स
इस 70 हज़ार के बॉक्स में आपको क्या-क्या मिलता है?
- Infinix GT 50 Pro स्मार्टफोन
- GT NX Controller: एक फिजिकल स्नैप-ऑन गेमपैड
- GT NX Station: टीवी से कनेक्ट करने के लिए डॉक
- GT MagCharge Cooler 2.0: मैग्नेटिक कूलिंग फैन (15W वायरलेस चार्जिंग के साथ)
- मैगसेफ कम्पैटिबल मैग्नेटिक कवर
- 28 दिनों का JioGames Pro Pass
यह स्ट्रैटेजी थोड़ी अजीब है क्योंकि अगर कोई गेमर सिर्फ फोन खरीदना चाहता है, तो उसके पास कोई ऑप्शन ही नहीं है।
फोन में कोई कमी नहीं है (Specs Breakdown)
अगर हम प्राइस को एक मिनट के लिए साइड रख दें, तो Infinix ने एक प्रॉपर गेमिंग फोन बनाया है। स्पेक्स के मामले में यह फोन ₹45K के ब्रैकेट में काफी फिट बैठता है।

| Feature | Specification |
| Display | 6.78″ 1.5K LTPS OLED (फ्लैट स्क्रीन) |
| Refresh Rate | 144Hz (2800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग) |
| Processor | MediaTek Dimensity 8400 Ultimate (4nm) |
| RAM/Storage | 12GB LPDDR5X + 256GB UFS 4.1 |
| Battery | 6500mAh, 45W वायर्ड + 30W वायरलेस |
| Gaming Features | हाइड्रो फ्लो कूलिंग (7700mm²), शोल्डर ट्रिगर्स, N1 चिप |
| Camera | 50MP OIS (मेन) + 8MP (अल्ट्रा-वाइड) / 13MP सेल्फी |
गेमर्स के लिए इसमें HydroFlow Liquid Cooling है, जो फोन को हैवी गेमिंग के दौरान भी चिल्ड रखता है। साथ ही, फिजिकल शोल्डर ट्रिगर्स (Shoulder Triggers) और बायपास चार्जिंग (Bypass Charging) का सपोर्ट इसे एक कंप्लीट ई-स्पोर्ट्स डिवाइस बनाता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 (XOS 16) पर रन करता है और कंपनी 3 साल के OS अपडेट्स का प्रॉमिस कर रही है।
यह भी पढ़ें: iQOO 16 की लॉन्च डेट आई सामने, इस दिन भारत में हो सकता है लॉन्च
मार्केट रियलिटी: क्या ₹70,000 में यह फोन बिक पाएगा?
यहीं पर पूरी कहानी पलट जाती है। एक ब्रांड जिसकी पहचान बजट और मिड-रेंज (अंडर 25K) मार्केट में है, उसका अचानक से ₹70,000 के सेगमेंट में कूदना एक बहुत बड़ा रिस्क है।
जब एक कस्टमर 70 हज़ार रुपये खर्च करने जाता है, तो वो सिर्फ हार्डवेयर नहीं खरीदता, वो ‘ब्रांड वैल्यू’ और ‘स्टेटस’ भी खरीदता है। इस प्राइस ब्रैकेट में:
- कम्पटीशन बहुत तगड़ा है: 70 हज़ार में आप आसानी से नया iQOO 15, OnePlus 15, या सेकंड-हैंड Snapdragon 8 Elite वाले अल्ट्रा-फ्लैगशिप्स ले सकते हैं।
- ज़बरदस्ती का बंडल: बहुत से गेमर्स के पास पहले से ही डॉक या गेमपैड होते हैं। उन्हें इसके लिए एक्स्ट्रा ₹25,000 क्यों देने चाहिए?
ओपिनियन
Infinix GT 50 Pro एक बहुत ही तगड़ी डील है – अगर यह सिर्फ फोन के तौर पर ₹40,000 या ₹45,000 में लॉन्च होता। LPDDR5X रैम, 6500mAh बैटरी और Dimensity 8400 Ultimate का कॉम्बिनेशन इस प्राइस पर अनबीटेबल था।
लेकिन, बंडल को जबरदस्ती बेचके कीमत को ₹69,999 तक ले जाना, हमारे हिसाब से ब्रांड का एक ओवर-कॉन्फिडेंट मूव है। इंडियन मार्केट बहुत प्राइस-सेंसिटिव है, और यहाँ कस्टमर्स को ‘चॉइस’ पसंद है, जबरदस्ती नहीं। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही बिना एक्सेसरीज़ के सिर्फ फोन को सेल पर लाएगी।
आपका इस प्राइसिंग के बारे में क्या खयाल है? क्या आप गेमिंग किट के लिए एक्स्ट्रा ₹25,000 देना पसंद करेंगे या इस बजट में किसी दूसरे ब्रांड का फ्लैगशिप लेंगे? नीचे कमेंट्स में अपना ओपिनियन ज़रूर शेयर करें| टेक्नोलॉजी और नए गैजेट्स से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Tech Signal के साथ जुड़े रहिए।
