Highlights
- 7000mAh से लेकर 10,000mAh तक की बैटरी वाले स्मार्टफोन्स होंगे लॉन्च|
- ज़्यादातर फ्लैगशिप्स में एकदम लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 या Dimensity 9600 Pro मिलेगा।
- Vivo X500 Series और Motorola Signature 27 स्मार्टफोन फोटोग्राफी में होंगे टॉप नॉच|
- गेमर्स के लिए iQOO 16 बन सकता है एक परफेक्ट चॉइस|
दिवाली सेल खत्म हो चुकी है और अगर आप इस सेल में नया फोन लेने से चूक गए हैं, तो मैं कहूंगा – बहुत बढ़िया हुआ! क्यों? क्योंकि सेल के बाद स्मार्टफोन मार्केट शांत नहीं हुआ है, बल्कि धमाकेदार फोन्स तो अब लॉन्च होने वाले हैं।
अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि ₹25,000 के नीचे अब अच्छे फोंस लॉन्च होना लगभग बंद हो गए हैं, क्योंकि कंपोनेंट्स महंगे हो गए हैं और ब्रांड्स का फोकस अब प्रीमियम मार्केट पर है। इसी प्रीमियम मार्केट को टारगेट करने के लिए नवंबर 2026 में कई ऐसे फोन्स आ रहे हैं, जो स्मार्टफोन के सारे रूल्स बदल देंगे। इस बार लड़ाई प्रोसेसर की नहीं, बल्कि 7,000mAh से 10,000mAh की बड़ी बैटरी और 200 मेगापिक्सल के पेरिस्कोप कैमरा की है।
इस आर्टिकल में:
नवंबर 2026 की टॉप फोन्स लिस्ट
पूरा आर्टिकल पढ़ने का टाइम नहीं है? कोई बात नहीं। यहाँ आपके लिए सभी अपकमिंग फोंस की एक क्विक समरी टेबल है:
| Smartphone | Processor | Battery | Camera | Price(Expected) |
| Poco X9 (Redmi K100) | Snapdragon 8 Elite | 10,000mAh | 50MP+8MP | अंडर ₹35,000 |
| OnePlus 16 | 8 Elite Extreme Gen 6 | 9000mAh (100W) | 200+50+50MP | ₹85,000+ |
| OnePlus 16R | Snapdragon 8 Elite Gen 5 | 9000mAh | 200MP | ₹75,000 – ₹80,000 |
| iQOO 16 | 8 Elite Extreme Gen 6 | 8400mAh (100W) | 50+50+50MP | ₹80,000 – ₹85,000 |
| Vivo X500 Pro Max | Dimensity 9600 Pro | 8000mAh | 200MP (पेरिस्कोप) | ₹1,00,000+ |
| Motorola Signature 27 | 8 Elite Extreme Gen 6 | 7000mAh | 200MP (पेरिस्कोप) | ₹1,00,000+ |
| Motorola Edge 70 Neo | Snapdragon 7s Gen 3 | 7000mAh | 50+50+10MP | ₹40,000 – ₹45,000 |
| Motorola G47 Power | Dimensity 6300 | 7000mAh | 108MP | ₹18,000 – ₹22,000 |
| Vivo V80 FE | Dimensity 7360-Turbo | 7200 mAh | 50MP+50MP+8MP | ₹40,000 -₹45,000 |
चलिए अब इनकी डिटेल्स पूरी तरह से जानते हैं!
बजट और मिड-रेंज के नए चैंपियंस (₹18K – ₹45K)
Motorola G47 Power

₹25,000 से कम के बजट में वैसे तो ब्रांड्स इंटरेस्ट नहीं ले रहे हैं, लेकिन फर्स्ट या सेकंड वीक ऑफ नवंबर में Moto G47 Power आ रहा है। इसका मेन हाइलाइट इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। इसमें Dimensity 6300 प्रोसेसर और 108MP का सिंगल कैमरा मिलेगा। जिन्हें सिर्फ लंबी बैटरी लाइफ और क्लीन सॉफ्टवेयर चाहिए, उनके लिए ₹18,000 से ₹22,000 के बजट में यह एक सॉलिड ऑप्शन होगा।
Motorola Edge 70 Neo & Vivo V80 FE

इसी 40-45K के बजट में मोटोरोला अपना Edge 70 Neo ला रहा है। इसमें Snapdragon 7s Gen 3, 1.5K OLED डिस्प्ले, 50+50+10MP कैमरा (जिसमें 50MP सेल्फी भी है) और 7000mAh की बैटरी होगी। वहीं, Vivo अपनी V80 सीरीज का अफोर्डेबल वर्ज़न Vivo V80 FE ला रहा है। यह रेगुलर V80 (जो 62K का है) से सस्ता होगा और करीब ₹40,000 -₹45,000 के प्राइस पॉइंट पर लॉन्च होगा।
यह भी पढ़ें: iQOO 16 की लॉन्च डेट आई सामने, इस दिन भारत में हो सकता है लॉन्च
फ्लैगशिप और अल्ट्रा-प्रीमियम स्मार्टफोन्स (₹70K+)
Motorola Signature 27

मोटोरोला का यह फोन लुक्स में सबसे अलग है—एकदम ‘इंडस्ट्रियल’ डिज़ाइन के साथ। लेकिन इसके फीचर्स इसे एक प्रॉपर अल्ट्रा-फ्लैगशिप बनाते हैं।
- प्रोसेसर: Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6
- कैमरा: 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो (फ्लैगशिप लेवल ट्यूनिंग)
- बैटरी: 7000mAh (आर्कटिक मेश कूलिंग के साथ)
- इसकी कीमत ₹1 लाख से ज्यादा रह सकती है और इसमें पूरे 7 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलेंगे।
Vivo X500 Series

27 अक्टूबर को ग्लोबली लॉन्च होने के बाद, नवंबर के मिड या एंड तक यह फोन इंडिया आ सकता है। इसका मेन फोकस इसके Zeiss-ट्यून्ड कैमरा हैं। इसमें 200MP का पेरिस्कोप लेंस मिलेगा जो ज़ूम फोटोग्राफी को अलग ही लेवल पर ले जाएगा। साथ ही, इसमें 6.85 इंच का 2K डिस्प्ले, Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर और 8000mAh की तगड़ी बैटरी मिलेगी।
OnePlus 16 और 16R

इनका नवंबर में सबसे ज़्यादा इंतज़ार हो रहा है। लीक्स के मुताबिक:
- OnePlus 16R: यह गेमिंग फोकस्ड फोन होगा। इसमें 185Hz का सुपर-स्मूथ डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 (पिछले साल का चिप) और 9000mAh बैटरी मिलेगी। (प्राइस: 75K-80K के आसपास)।
- OnePlus 16: यह असली बॉस है! इसमें लेटेस्ट 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, 200+50+50MP का रियर और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। साथ ही 9000mAh बैटरी (100W चार्जिंग) और IP69K रेटिंग होगी।
यह भी पढ़ें: कान में Earbuds डालने का झंझट खत्म? Samsung लाया नया Clip-On Design
iQOO 16

इसका लॉन्च तो कंफर्म है, और बहुत ज्यादा चांस हैं कि यह नवंबर एंड या दिसंबर फर्स्ट वीक तक इंडिया आ जाए। अगर आपको एक्सट्रीम गेमिंग परफॉरमेंस चाहिए, तो 6.85 इंच 2K डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, ट्रिपल 50MP कैमरा (50+50+50MP) और 8400mAh बैटरी (100W चार्जिंग) के साथ iQOO 16 एक मॉन्स्टर होने वाला है।
चाइना के एक्सक्लूसिव लॉन्च (जो जल्द इंडिया आएंगे)
चाइनीज मार्केट में भी नवंबर में काफी तगड़े लॉन्चेस हैं, जो कुछ महीनों बाद रीब्रांड होकर इंडिया आएंगे:
- Redmi K00 (इंडिया में Poco X9): यह फोन Snapdragon 8 Elite, Xiaomi की D2 गेमिंग चिप, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और 10,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ जब यह इंडिया में Poco X9 बनकर आएगा, तो बजट सेगमेंट में काफी काम्पिटिशन दे सकता है।
- Oppo Reno 17 Series: Reno 17 सीरीज़ (Snapdragon 7 Gen 4, 50MP ट्रिपल कैमरा, 7000mAh बैटरी) नवंबर में चाइना में लॉन्च होगी। इसकी प्राइस ₹60K-₹70K के बीच होगी और यह जनवरी तक इंडिया आ सकती है।
ओपिनियन
नवंबर 2026 के इन लॉन्चेस से एक बात एकदम क्लियर है: 5000mAh का जमाना गया! अब 7000mAh से 10000mAh की बैटरी और 200MP पेरिस्कोप लेंस स्मार्टफोन्स का नया स्टैंडर्ड (New Normal) बनने वाले हैं।
अगर आप एक कंप्लीट प्रीमियम फोन देख रहे हैं, तो Motorola Signature 27 के इंडस्ट्रियल डिज़ाइन या OnePlus 16 की 9000mAh बैटरी का वेट करना बेस्ट रहेगा|
आप नवंबर में आने वाले इन फोन्स में से किसका इंतजार कर रहे हैं, Vivo X500, iQOO 16, Motorola Edge 70 Neo या OnePlus 16R? हमें कमेंट में ज़रूर बताइए। टेक्नोलॉजी और नए गैजेट्स से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Tech Signal के साथ जुड़े रहिए।
