Amazon Prime Day Sale 2026 की शुरुआत 4 जुलाई से होने जा रही है। इस सेल के दौरान Samsung Galaxy S25 Ultra, OnePlus 13 समेत कई स्मार्टफोन्स अब तक की सबसे कम इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध होंगे। अगर आप नया फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो सकती है।
इस आर्टिकल में:
अगर पिछले कुछ समय से आप नया स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे थे, तो अब सही मौका आ सकता है। Amazon ने Prime Day Sale 2026 से पहले कई स्मार्टफोन्स की डील्स का खुलासा कर दिया है। इस बार सिर्फ बजट फोन्स ही नहीं, बल्कि फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर भी बड़ी कीमत कटौती देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि Samsung Galaxy S25 Ultra और OnePlus 13 जैसी प्रीमियम डिवाइसेज पहली बार लॉन्च के बाद अपनी सबसे कम इफेक्टिव कीमत पर मिलने वाली हैं।
आइए जानते हैं इस Prime Day Sale में किन स्मार्टफोन्स पर सबसे बड़े ऑफर्स मिलने वाले हैं।
Samsung Galaxy S25 Ultra होगा सबसे बेस्ट डील?

इस Prime Day Sale का सबसे बड़ा ऑफर Samsung Galaxy S25 Ultra होगा। लॉन्च के बाद पहली बार यह फोन ₹84,999 की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध होगा। यह कीमत चुनिंदा बैंक ऑफर्स और डिस्काउंट के बाद मिलेगी।
Galaxy S25 Ultra उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है जो फ्लैगशिप कैमरा, दमदार परफॉर्मेंस, Galaxy AI फीचर्स और S Pen का एक्सपीरियंस चाहते हैं। अगर आप लंबे समय से इस फोन की कीमत कम होने का इंतजार कर रहे थे, तो यह सबसे अच्छा मौका हो सकता है।
यह भी पढ़ें: OnePlus ने लॉन्च किया नया 8000 mAh बैटरी वाला फोन..लेकिन एक कमी भी है!
OnePlus 13 की कीमत भी होगी कम

Prime Day Sale के दौरान OnePlus 13 भी ₹49,999 की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध होगा। यह भी लॉन्च के बाद अब तक की सबसे कम कीमत मानी जा रही है।
फोन में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर, OxygenOS 16 और फ्लैगशिप लेवल परफॉर्मेंस मिलती है। अगर आपका फोकस गेमिंग, कैमरा और स्मूद सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस पर है, तो यह डील काफी बढ़िया हो सकती है।
₹15,000 से कम में भी मिलेंगे अच्छे ऑप्शन

अगर आपका बजट कम है, तब भी Prime Day Sale में कई अच्छे स्मार्टफोन उपलब्ध होंगे।
Redmi A7 Pro की इफेक्टिव कीमत ₹12,999 रखी गई है। यह 5G सपोर्ट के साथ आने वाला एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जो कम बजट में नया फोन खरीदने वालों के लिए अच्छा ऑप्शन बन सकता है।
वहीं iQOO Z11x को ₹19,999 की इफेक्टिव कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसमें MediaTek 7400 प्रोसेसर और बड़ी बैटरी मिलती है, जिससे यह ₹20,000 के आसपास एक बैलेंस्ड ऑप्शन बनता है।
₹25,000 से ₹35,000 के बीच भी मिलेंगे कई दमदार फोन

अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है, तो इस प्राइस रेंज में भी कई अच्छे स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स मिल रहे हैं।
Samsung Galaxy M47 5G की इफेक्टिव कीमत ₹22,999 होगी। इसमें Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, LPDDR5X RAM, UFS 3.1 स्टोरेज, 6000mAh बैटरी और 6 साल के अपडेट्स मिलते हैं। यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद स्मार्टफोन चाहते हैं और यह फोन हाल ही में लॉन्च किया गया है।
वहीं OnePlus Nord CE 6 भी ₹29,999 की इफेक्टिव कीमत पर मिलेगा। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और बड़ी 8000mAh बैटरी दी गई है।
अगर आपका फोकस परफॉर्मेंस पर ज्यादा है, तो Redmi Turbo 5 भी इस सेल के दौरान करीब ₹33,999 की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध होगा। इसमें फ्लैगशिप लेवल प्रोसेसर, मजबूत बिल्ड और बड़ी बैटरी मिलती है।
यह भी पढ़ें: ₹23,000 में Samsung ने लॉन्च किया ऐसा फोन, बढ़ सकती है बाकी कंपनियों की टेंशन
₹50,000 के अंदर फ्लैगशिप परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए

अगर आपका बजट ₹50,000 तक है, तो iQOO 15R भी इस सेल में एक अच्छा ऑप्शन है। इसकी इफेक्टिव कीमत ₹45,999 होगी।
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर है, जो इस प्राइस रेंज में सबसे दमदार परफॉर्मेंस देने वाले स्मार्टफोन्स में से एक है।
Prime Day Sale कब शुरू होगी?
Amazon Prime Day Sale 4 जुलाई से शुरू होकर 6 जुलाई तक चलेगी। यानी ग्राहकों को पूरे 72 घंटे तक ऑफर्स का फायदा मिलेगा।
ध्यान रखें कि ये डील्स सिर्फ Amazon Prime मेंबर्स के लिए उपलब्ध रहेंगी। अगर आपके पास Prime मेंबरशिप नहीं है, तो पहले उसे एक्टिव करना होगा।
इसके अलावा कई स्मार्टफोन्स पर बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और No Cost EMI जैसे एक्स्ट्रा बेनिफिट्स भी मिल सकते हैं। हालांकि, ये ऑफर्स फोन और बैंक के हिसाब से अलग-अलग हो सकते हैं।
क्या Prime Day Sale में फोन खरीदना सही रहेगा?
अगर आप पिछले कुछ समय से नया स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं, तो Amazon Prime Day Sale 2026 अच्छा मौका साबित हो सकती है। खासकर Samsung Galaxy S25 Ultra और OnePlus 13 जैसी फ्लैगशिप डिवाइसेज लॉन्च के बाद पहली बार अपनी सबसे कम इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध होंगी। वहीं ₹15,000 से ₹50,000 तक के बजट में भी कई अच्छे ऑप्शन्स पर अछे ऑफर्स मिल रहे हैं।
आप इस Prime Day Sale में कौन-सा स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताइए। टेक्नोलॉजी, स्मार्टफोन लॉन्च और लेटेस्ट डील्स से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Tech Signal के साथ जुड़े रहिए।

1 Comment
Pingback: Jio और Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! फिर महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान्स