रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo जल्द ही अपनी X300 सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। नई लीक में Vivo X300e की कुछ डिटेल्स सामने आई हैं। अगर ये जानकारी सही साबित होती है, तो इस बार कंपनी ‘e’ सीरीज को सिर्फ एक किफायती ऑप्शन नहीं, बल्कि फ्लैगशिप एक्सपीरींएन्स देने वाले स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर सकती है।
इस आर्टिकल में:
जब भी किसी स्मार्टफोन के नाम के साथ ‘e’ जुड़ा होता है, तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में यही आता है कि शायद यह उसी सीरीज का थोड़ा हल्का या बजट फ्रेंडली मॉडल होगा। लेकिन Vivo X300e को लेकर सामने आई नई लीक कुछ और ही कहानी बता रही है।
अगर इन रिपोर्ट्स पर भरोसा करें, तो Vivo इस बार ‘e’ मॉडल में भी ऐसे फीचर्स देने की तैयारी में है, जो अब तक कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में देखने को मिलते थे।
मिल सकती है 7100 mAh की बड़ी बैटरी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X300e में 7015mAh Rated Battery मिल सकती है, जिसे कंपनी लगभग 7100mAh Typical Capacity के तौर पर मार्केट कर सकती है।
दिलचस्प बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 7.99mm और वजन करीब 203 ग्राम बताया जा रहा है। आमतौर पर बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन्स मोटे और भारी हो जाते हैं, लेकिन अगर यह लीक सही साबित होती है, तो Vivo यहां इंजीनियरिंग के मामले में बड़ा काम कर सकता है।
बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग मिलने की भी उम्मीद है। यानी सिर्फ बैकअप ही नहीं, चार्जिंग स्पीड भी फ्लैगशिप लेवल की हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Jio और Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! फिर महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान्स
‘e’ मॉडल में Snapdragon 8 Gen 5… यही सबसे बड़ा सरप्राइज है

बैटरी के बाद अगर कोई चीज सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है, तो वह है इसका प्रोसेसर।
लीक के अनुसार Vivo X300e में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया जा सकता है। अब तक ‘e’ सीरीज को अक्सर फ्लैगशिप और मिड-रेंज के बीच रखा जाता था, लेकिन Snapdragon 8 Gen 5 के साथ X300e सीधे उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो हाई परफॉर्मेंस चाहते हैं, लेकिन Ultra मॉडल पर डेढ़ लाख रुपये या उससे ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।
गेमिंग, वीडियो एडिटिंग, AI फीचर्स और मल्टीटास्किंग जैसे कामों में यह चिपसेट फ्लैगशिप लेवल का एक्सपीरींएन्स दे सकता है। हालांकि, असली परफॉर्मेंस का पता फोन के लॉन्च और रिव्यू के बाद ही चलेगा।
कैमरा देखकर शायद आपको Ultra मॉडल याद आ जाए

Vivo की X सीरीज हमेशा से कैमरा एक्सपीरींएन्स के लिए जानी जाती है और X300e भी इस पहचान को आगे बढ़ाता हुआ नजर आ रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है, जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम का सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
इसके अलावा कैमरा सिस्टम के साथ ZEISS ऑप्टिक्स और ZEISS इमेज ट्यूनिंग भी मिलने की चर्चा है। अगर ऐसा होता है, तो पोर्ट्रेट फोटोज, कलर प्रोसेसिंग और डिटेल्स के मामले में यह फोन अपनी कीमत के हिसाब से काफी मजबूत साबित हो सकता है।
सेल्फी के लिए भी 50MP फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है, जो वीडियो कॉलिंग और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर हो सकती है।
हालांकि, कैमरे की असली क्वालिटी सिर्फ मेगापिक्सल से तय नहीं होती। सेंसर, इमेज प्रोसेसिंग और सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइजेशन भी उतने ही जरूरी होते हैं।
यह भी पढ़ें: Amazon Prime Day में पहली बार इतने सस्ते हुए फ्लैगशिप फोन, ये डील्स बिल्कुल मिस मत करना
सिर्फ परफॉर्मेंस ही नहीं, बाकी फीचर्स भी फ्लैगशिप जैसे मिल सकते हैं
अब तक सामने आई जानकारी सिर्फ प्रोसेसर और कैमरे तक सीमित नहीं है। बाकी स्पेसिफिकेशन्स पर नजर डालें, तो Vivo X300e लगभग हर जगह प्रीमियम एक्सपीरींएन्स देने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन में 6.59-इंच का फ्लैट 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। पिछले कुछ समय से फ्लैट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स की डिमांड काफी बढ़ी है क्योंकि कई यूजर्स अब कर्व्ड डिस्प्ले की जगह फ्लैट स्क्रीन को ज्यादा पसंद करते हैं। गेमिंग हो, वीडियो देखना हो या फिर रोजमर्रा का इस्तेमाल, फ्लैट डिस्प्ले ज्यादा प्रैक्टिकल माना जाता है।
सिर्फ डिस्प्ले ही नहीं, फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की भी उम्मीद है। यह फीचर आमतौर पर फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है और ऑप्टिकल सेंसर के मुकाबले ज्यादा तेज और भरोसेमंद माना जाता है।
इसके अलावा फोन में मेटल फ्रेम, IP68 और IP69 रेटिंग और IR Blaster जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। अगर ये सभी स्पेसिफिकेशन्स सही साबित होती हैं, तो Vivo सिर्फ कैमरा और परफॉर्मेंस ही नहीं, बल्कि ओवरऑल प्रीमियम एक्सपीरींएन्स देने पर भी फोकस करता नजर आएगा।
बड़ी बैटरी के बावजूद डिजाइन कर सकता है सरप्राइज
आजकल 7000mAh के आसपास बैटरी वाले स्मार्टफोन्स अक्सर मोटे और भारी होते हैं। लेकिन Vivo X300e को लेकर सामने आई जानकारी कुछ अलग ही तस्वीर दिखाती है।
यही वजह है कि इस लीक की सबसे ज्यादा चर्चा बैटरी के साथ-साथ इसके डिजाइन को लेकर भी हो रही है।
सॉफ्टवेयर में भी मिल सकते हैं नए AI फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X300e चीन में Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ लॉन्च हो सकता है हालांकि Vivo ने अभी तक AI फीचर्स की कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन Snapdragon 8 Gen 5 और Android 16 को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फोन में कई नए AI फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। इनमें AI फोटो एडिटिंग, AI राइटिंग, AI ट्रांसलेशन और दूसरे प्रोडक्टिविटी फीचर्स शामिल हो सकते हैं।
क्या यह फोन बन सकता है मिड-रेंज का किंग?
अब तक ‘e’ मॉडल्स को अक्सर फ्लैगशिप के हल्के वर्जन के तौर पर देखा जाता था। लेकिन Snapdragon 8 Gen 5, करीब 7100mAh बैटरी, ZEISS कैमरा, मेटल फ्रेम और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट जैसे फीचर्स के साथ Vivo X300e एक ऐसे स्मार्टफोन के रूप में सामने आ सकता है, जो सीधे प्रीमियम सेगमेंट को टक्कर देने की तैयारी में है।
हालांकि, अभी भी कुछ बातें सामने आना बाकी हैं। जैसे इसकी कीमत क्या होगी, इसे कब लॉन्च किया जाएगा और भारत में इसकी एंट्री होगी या नहीं। इन सवालों के जवाब फिलहाल Vivo ने नहीं दिए हैं, लेकिन हम आपको इसके बारे में जल्द ही बताएंगे।
फिलहाल इतना जरूर कहा जा सकता है कि अगर सामने आई जानकारी सही साबित होती है, तो Vivo X300e आने वाले महीनों में लॉन्च होने वाले सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन्स में से एक बन सकता है।
यह भी पढ़ें: OnePlus ने लॉन्च किया नया 8000 mAh बैटरी वाला फोन..लेकिन एक कमी भी है!
आपको Vivo X300e की अब तक सामने आई कौन-सी लीक सबसे ज्यादा पसंद आई? हमें कमेंट करके जरूर बताइए। टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Tech Signal के साथ जुड़े रहिए।

1 Comment
Pingback: Samsung Galaxy Unpacked 22 जुलाई: Fold8, Flip8 समेत 6 धमाकेदार लॉन्च — प्री-रिज़र्वेशन में मिल रहा ₹2,799 का फायदा