Close Menu
Tech Signal

    Join WhatsApp Channel

    Get the latest creative tech news and updates directly on WhatsApp.

    What's Hot

    8 हजार रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहा ये Oppo फोन, गेमिंग और बैटरी में भी है टॉप

    July 14, 2026

    OnePlus ने फिर बढ़ाई इन 3 स्मार्टफोन्स की कीमत! अब देने होंगे ₹5,000 तक ज्यादा

    July 14, 2026

    जल्द आ रही Lava की नई Virat सीरीज! लॉन्च से पहले सामने आए कई शानदार फीचर्स

    July 13, 2026
    YouTube WhatsApp Facebook X (Twitter) Instagram
    YouTube Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    Tech Signal
    • Home
    • Latest Launch
      1. News
      2. Offers
      3. View All

      OnePlus ने फिर बढ़ाई इन 3 स्मार्टफोन्स की कीमत! अब देने होंगे ₹5,000 तक ज्यादा

      July 14, 2026

      जल्द आ रही Lava की नई Virat सीरीज! लॉन्च से पहले सामने आए कई शानदार फीचर्स

      July 13, 2026

      Redmi Note 17 सीरीज़ की लॉन्च डेट हुई कन्फर्म! जानें डिस्प्ले, बैटरी और डिज़ाइन की पूरी डिटेल

      July 12, 2026

      Samsung Galaxy M47 5G खरीदने वालों को बड़ा झटका! लॉन्च के कुछ दिन बाद ही ₹8,000 तक बढ़ी कीमत

      July 12, 2026

      8 हजार रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहा ये Oppo फोन, गेमिंग और बैटरी में भी है टॉप

      July 14, 2026

      Amazon Prime Day में पहली बार इतने सस्ते हुए फ्लैगशिप फोन, ये डील्स बिल्कुल मिस मत करना

      July 2, 2026

      लॉन्च के कुछ दिनों में ही ₹30,000 सस्ता हुआ Nothing Phone 3 – जानिए पूरी डील

      July 27, 2025

      अब तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट! Samsung Galaxy Z Fold 6 सिर्फ ₹100,074 में – जानिए कैसे पाएं

      April 12, 2025

      OnePlus ने लॉन्च किया नया 8000 mAh बैटरी वाला फोन..लेकिन एक कमी भी है!

      June 30, 2026

      ₹23,000 में Samsung ने लॉन्च किया ऐसा फोन, बढ़ सकती है बाकी कंपनियों की टेंशन

      June 29, 2026

      Moto Pad 70 Pro की हुई एंट्री, इस कीमत में इतने फीचर्स शायद ही मिलें

      June 27, 2026

      Vivo V60e भारत में लॉन्च: मिलता है 200MP कैमरा और 6500mAh बैटरी

      October 7, 2025
    • Apps

      Instagram का नया AI फीचर बना टेंशन! पब्लिक अकाउंट है, तो तुरंत चेक करें ये सेटिंग

      July 10, 2026

      आ रहा भारत का अपना देसी वेब ब्राउज़र, सुरक्षा के मामलों के देगा दुनिया को टक्कर

      March 26, 2025

      1 जनवरी से इन Phones में बंद हो जाएगा WhatsApp, देखें पूरी जानकारी

      December 26, 2024

      Top 10 Best Mobile Games in India to Play in 2025

      December 10, 2024

      WhatsApp Chat Lock करने का सबसे आसान तरीका : जानिये स्टेप्स

      November 27, 2024
    • Tips & Tricks

      टॉप 7 मोबाइल साफ़ करने वाले एप्स

      December 9, 2024

      Best Mobile Hang Problem Solution App

      November 21, 2024

      तो ऐसे दिखते हैं WhatsApp पर डिलीट हुए मैसेज – Best tips

      November 17, 2024

      मोबाइल में App Lock कैसे लगायें : 2 मिनट में

      August 14, 2024
    • Telecom

      Jio और Airtel यूजर्स के लिए बुरी खबर! फिर महंगे हो सकते हैं रिचार्ज प्लान्स

      July 4, 2026

      बार-बार रिचार्ज करने का झंझट ख़त्म, Airtel ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत

      April 3, 2025

      Airtel, Vi यूजर्स की बल्ले-बल्ले, इन प्लान्स के साथ मिलेगा फ्री JioHotstar सब्सक्रिप्शन

      March 27, 2025

      लॉन्च हुए Jio के 2 नए बिना डाटा वाले प्लान, लोग बोले अरे ये तो…

      January 26, 2025

      Airtel ने लॉन्च किये बिना Data वाले 2 सस्ते रिचार्ज प्लान

      January 25, 2025
    • Mobiles Under

      ₹15,000 के बजट में ये हैं 3 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स! जानिए बेस्ट ऑप्शन

      July 13, 2026

      5 Best Phones Under ₹10,000 in January 2025

      January 6, 2025

      Best 5G Smartphones Under ₹10,000 in India

      December 23, 2024

      Top 7 Best Camera Keypad Phones to Buy in India

      December 13, 2024

      Top 7 Best Battery Backup Keypad Phones in India

      December 8, 2024
    Tech Signal
    Home»Latest Launch»iQOO 13 5G Price, Specifications in India
    Latest Launch

    iQOO 13 5G Price, Specifications in India

    लांच होने जा रहा है iQOO का नया पावरफुल स्मार्टफोन iQOO 13 5G जानिए क्या होंगे भारत में इसके फीचर्स और कीमत...
    Anshul SinghBy Anshul SinghNovember 29, 202409 Mins Read
    Share WhatsApp Facebook Twitter Telegram Copy Link
    Follow Us
    YouTube WhatsApp
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email Copy Link
    iQOO 13 5G Price Specifications in India

    iQOO 13 5G Price, Specifications in India: iQOO 13 5G 3 दिसंबर को भारत में लॉन्च होने वाला है, इस फोन को पिछले महीने अक्टूबर में चीन में लॉन्च कर दिया गया था। iQOO ने अपने इस नए फोन में चार साल तक Android अपडेट और पांच साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही है।

    इस आर्टिकल में:

    1. iQOO 13 5G Price, Specifications in India
      1. Performance
      2. Display
      3. Design
      4. Camera
        1. Main Camera System
        2. Front Camera System
      5. Battery
      6. Other Features
      7. Price and Launch Date in India
    2. Conclusion:
    3. FAQs
      1. iQOO 13 5G भारत में कब लॉन्च होगा?
      2. iQOO 13 5G की भारत में कीमत क्या है?
      3. iQOO 13 5G में फिंगरप्रिंट सेंसर कहाँ है?

    iQOO 13 5G Price, Specifications in India

    iQOO 13 5G एक शानदार स्मार्टफोन है, जिसे पिछले महीने ही चीन में लॉन्च किया गया है। अब इस फोन को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस नए स्मार्टफोन में 144 Hz रिफ्रेश रेट 6.82-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 MP (f/1.88) प्राइमरी कैमरा है।

    iQOO 13 5G Price Specifications in India

    Performance

    • iQOO का यह शानदार स्मार्टफोन Android v15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जो Android OS का नया वर्जन है।
    • इसके अलावा इसमें दिए गए यूजर इंटरफेस या Custom UI की बात करें तो इसमें Origin OS Custom UI दिया गया है।
    • वहीं इस नए स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया गया है, जो एक हाइ परफॉर्मेंस SoC (सिस्टम-ऑन-चिप) है। इसे खासतौर पर फ्लैगशिप डिवाइस के लिए डिज़ाइन किया गया है, जो फास्ट प्रोसेसिंग पावर प्रदान करता है।
    • iQOO ने अपने इस स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस को पावरफुल बनाने के लिए इसके प्रोसेसर में 8 कोर (Octa-core) दिए हैं, जिन्हें हाइ परफॉर्मेंस के लिए आगे डिवाइड किया गया है।
    • इनमें से Dual-core, Oryon को 4.32 GHz पर क्लॉक किया गया है, जो हाइ परफॉर्मेंस कोर है।
    • इसके अलावा इसमें Hexa-core, Oryon को 3.53 GHz पर क्लॉक किया गया है, जो सामान्य उपयोग में आने वाले कामों को आसानी से हैंडल कर सकता है।
    • यह प्रोसेसर 64-bit Architecture का उपयोग करता है, जिससे यह बड़ी मात्रा में डेटा और मेमोरी को आसानी प्रोसेस कर सकता है।
    • कंपनी ने इस प्रोसेसर को बनाने में 3 nm Fabrication तकनीक का इस्तेमाल किया है, जो एक एडवांस तकनीक है। यह तकनीक ट्रांजिस्टर के आकार को छोटा करके परफॉर्मेंस और बैटरी को बढ़ाते हैं।
    • इसके साथ ही इस प्रोसेसर में Adreno 830 GPU ग्राफ़िक्स सिस्टम दिया गया है, जो अच्छे विजुअल और स्मूथ गेमिंग परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं।
    • iQOO 13 5G तीन वेरिएंट 12 GB + 256 GB, 16 GB + 256 GB और 16 GB + 1 TB में आता है।
    • इसमें दी गई LPDDR5X रैम एक हाई-स्पीड और power-efficient रैम है, जो LPDDR5 की तुलना में फास्ट डेटा ट्रांसफर करती है।

    यह भी पढ़ें:- OnePlus 13 Price, Specifications in India

    Display

    • iQOO 13 5G में कंपनी ने शानदार LTPO AMOLED डिस्प्ले दी है, जो बैटरी का कम उपयोग करने के साथ अच्छा कंट्रास्ट, गहरे काले रंग और चमकीले रंग प्रदान करती है। इस प्रकार का डिस्प्ले फ्लैगशिप डिवाइस में आम है।
    • इस डिस्प्ले को 6.82 इंच स्क्रीन साइज़ में फिट किया गया है, जो गेमिंग, मल्टीमीडिया और अन्य कार्यों के लिए बड़ी डिस्प्ले है।
    • वहीं यह डिस्प्ले 1440×3168 px (QHD+) रेजोल्यूशन के साथ आती है, जो शार्प इमेज क्वालिटी प्रदान करती है। यह इसे कंटेंट क्रिएटर, गेमर्स और हाइ क्वालिटी मीडिया देखने वाले लोगों के लिए बेहतरीन बनाता है।
    • डिस्प्ले की Peak Brightness 4500 nits है, जो मार्केट में सबसे चमकीले डिस्प्ले में से एक है। इसकी मदद से इसे बाहरी धूप में भी आसानी से देखा जा सकता है।
    • इसके अलावा डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144 Hz है, जो स्मूथ स्क्रॉलिंग, एनिमेशन और गेमिंग एक्सपिरियन्स प्रदान करता है।
    • साथ ही डिस्प्ले का Pixel Density 510 ppi और Screen-to-Body Ratio 93.87% है।
    • डिस्प्ले डिजाइन फीचर की बात करें तो पंच-होल के साथ बेज़ेल-लेस डिस्प्ले मॉडर्न और अच्छा व्यू प्रदान करती है। साथ ही मल्टी-टच के साथ कैपेसिटिव टचस्क्रीन भी अच्छे विजुअल प्रदान करती है।
    • यह डिस्प्ले HDR 10+ सपोर्ट के साथ आती है, जो Netflix जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म या HDR सपोर्ट वाले गेमिंग के लिए काफी अच्छी है।
    • इस तरह बेहतरीन ब्राइटनेस, रिज़ॉल्यूशन और रिफ्रेश रेट इस डिस्प्ले को टॉप लेवल और एक एडवांस डिस्प्ले बनाता है, जो प्रीमियम स्मार्टफोन में देखने को मिलती है।

    Design

    • iQOO 13 5G का डिजाइन काफी अच्छा है, जिसमें पीछे की तरफ Rectangle शेप में ट्रिपल कैमरा सिस्टम और फ्लैश लाइट दी गई है।
    • इस फोन की हाइट 163.37 mm, विड्थ 76.71 mm और मोटाई 7.99 mm है, जिससे यह एक बड़ा और स्लिम फोन है।
    • वहीं फोन का वजन 207 ग्राम है, जो थोड़ा सा भारी लगता है। यह फोन में यूज की गई प्रीमियम बिल्ड मटीरियल, वॉटरप्रूफिंग और एक बड़ी बैटरी के कारण हो सकता है।
    • इस फोन की बैक साइड मिनरल ग्लास से बनी है, जो खरोंच से सुरक्षित और एक पॉलिश व प्रीमियम एहसास देती है।
    • यह फोन चार कलर्स ऑप्शन Legendary Edition, Nardo Grey, Isle of Man और Track Edition में आता है, जो काफी स्टाइलिश कलर है।
    • वॉटरप्रूफ और डस्टप्रूफ सिक्योरिटी के हिसाब से इसे IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिसमें IP68 इसे 30 मिनट तक 1.5 मीटर तक पानी में डूबने से सुरक्षा प्रदान करती है। साथ ही फोन पूरी तरह से डस्टप्रूफ है, जो डस्ट के खिलाफ पूरी तरह से सील है।
    • इस तरह यह स्लिम डिज़ाइन, मिनरल ग्लास बैक और आकर्षक कलर्स ऑप्शन के साथ एक प्रीमियम फील प्रदान करता है।
    • यह डिज़ाइन सुंदरता और मज़बूती के बीच संतुलन बनाता है, जो इसे प्रॉफेश्नल यूजर्स के लिए शानदार फोन है।

    यह भी पढ़ें:- Best Motorola Keypad Phones Under ₹2000

    Camera

    Main Camera System

    • iQOO 13 5G में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें से 50 MP (f/1.88) वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा है। इसमें दिया गया वाइड अपर्चर (f/1.88) बोकेह इफ़ेक्ट और शार्पनेस को बढ़ाता है।
    • साथ ही इसमें दिया गया 1/1.56″ सेंसर और IMX921 Exmor-RS CMOS सेंसर अच्छे तरीके से लाइट कैप्चर करता है, जिसके परिणामस्वरूप कम रोशनी की स्थिति में भी स्पष्ट और हाइ क्वालिटी फ़ोटो मिलती है।
    • वहीं दूसरा कैमरा 50 MP (f/2.0) अल्ट्रा-वाइड सेंसर है, जो वाइड फ़ील्ड ऑफ़ व्यू, लैंडस्केप और ग्रुप शॉट्स के लिए शानदार सेंसर है।
    • इसके अलावा तीसरा कैमरा 50 MP (f/1.85) टेलीफ़ोटो सेंसर है, जिसकी 46 mm फ़ोकल लेंथ इसे पोर्ट्रेट और ज़ूम शॉट्स के लिए अच्छी बनाती है।
    • मैन कैमरा सेटअप में कई एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं, जिसमें Autofocus, OIS (Optical Image Stabilization), Dual LED Flash शामिल है। OIS कम रोशनी में धुंधलापन कम करने और वीडियो को स्थिर करने के लिए महत्वपूर्ण है।
    • कंपनी की मानें तो इस कैमरा सेटअप से 8150 x 6150 pixels रेजोल्यूशन की फोटो क्लिक होती है, जो हाइ क्वालिटी और प्रिंटिंग के लिए शानदार है।
    • साथ ही इसमें Continuous Shooting, High Dynamic Range mode (HDR) और SuperMoon जैसे शूटिंग मोड देखने को मिलते हैं।
    • अब वीडियो रिकॉर्डिंग को देखें तो इस कैमरा सिस्टम से 8K @ 30 FPS और 4K @ 60 FPS वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।
    • इसके अलावा इस स्मार्टफोन में स्लो-मोशन शॉट्स के लिए Full HD @ 240 FPS और वीडियो प्रो मोड जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

    Front Camera System

    • iQOO 13 5G में सेल्फी के लिए 32 MP (f/2.45) वाइड एंगल कैमरा है, जो हाइ रेजोल्यूशन सेल्फी का एक्सपिरियन्स देता है। वाइड-एंगल लेंस ग्रुप सेल्फी और बैकग्राउंड डिटेल को एक साथ कैप्चर करता है।
    • फ्रंट कैमरा से हाइ क्वालिटी वाले व्लॉगिंग, वीडियो कॉल और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए Full HD @ 30 FPS पर वीडियो रिकॉर्ड की जा सकती है।

    Battery

    • iQOO 13 5G में 6150 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक बैकअप प्रदान करती है। यह एक बड़ी QHD+ डिस्प्ले, 144 Hz रिफ्रेश रेट और हाइ परफॉर्मेंस प्रोसेसर जैसे पावर-इंटेंसिव फीचर्स वाले फ्लैगशिप डिवाइस के लिए अच्छी है।
    • वहीं बैटरी सिलिकॉन कार्बन से बनी है, जो लिथियम-आयन बैटरी की तुलना में लंबे समय तक बैकअप प्रदान करती है।
    • इसके अलावा बैटरी को 120W अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग के साथ 20-30 मिनट में 0% से 100% तक चार्ज किया जा सकता है।
    • इस तरह 6150 mAh, सिलिकॉन कार्बन तकनीक और 120W अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग से लैस यह बैटरी इस फ्लैगशिप डिवाइस को शानदार बनाती है।

    Other Features

    • अन्य फीचर्स की बात करें तो यह डुअल सिम 5G फोन है, जो भारत में सभी 5G बैंड को सपोर्ट करता है।
    • वहीं वाई-फ़ाई के लिए इसमें 5GHz और 6GHz सपोर्ट के साथ वाई-फाई 7 तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। जो हाई-स्पीड इंटरनेट, गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए फास्ट स्पीड प्रदान करती है।
    • अब हम फिंगरप्रिंट सेंसर की बात करें तो इसमें ऑन-स्क्रीन अल्ट्रासोनिक सेंसर का इस्तेमाल किया गया है, जो ऑप्टिकल सेंसर की तुलना में तेज़ और अधिक सुरक्षित है।
    • अन्य सेंसर की बात करें तो इसमें Light Sensor, Proximity Sensor, Accelerometer, Compass, Gyroscope जैसे सेंसर्स भी दिए गए हैं। ये सभी ऑटो-ब्राइटनेस एडजस्टमेंट, गेमिंग, AR/VR एप्लिकेशन और नेविगेशन जैसे विभिन्न कार्यों के लिए उपयोगी हैं।

    यह भी पढ़ें:- Redmi A4 5G Price, Specifications in India

    Price and Launch Date in India

    • iQOO 13 5G को पिछले महीने अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था, अब यह भारत में भी लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसे 3 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।
    • इस फोन की कीमत की बात करें तो तीनों वेरिएंट की अलग-अलग कीमत है। इस फोन की अनुमानित कीमत 12 GB + 256 GB की ₹47,599, 16 GB + 256 GB की ₹55,999 और 16 GB + 1 TB की ₹61,999 हो सकती है।

    Conclusion:

    तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल iQOO 13 5G Price, Specifications in India। इस लेख में हमने iQOO द्वारा पेश किए गए एक शानदार फोन के बारे में जाना। iQOO 13 5G एक शानदार प्रीमियम फ्लैगशिप डिवाइस है, जो बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है।

    FAQs

    iQOO 13 5G भारत में कब लॉन्च होगा?

    iQOO 13 5G को पिछले महीने अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया गया था, अब यह भारत में भी लॉन्च होने के लिए तैयार है। इसे 3 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

    iQOO 13 5G की भारत में कीमत क्या है?

    इस फोन की अनुमानित कीमत 12 GB + 256 GB की ₹47,599, 16 GB + 256 GB की ₹55,999 और 16 GB + 1 TB की ₹61,999 हो सकती है।

    iQOO 13 5G में फिंगरप्रिंट सेंसर कहाँ है?

    फिंगरप्रिंट सेंसर की बात करें तो इसमें ऑन-स्क्रीन अल्ट्रासोनिक सेंसर का इस्तेमाल किया गया है, जो ऑप्टिकल सेंसर की तुलना में तेज़ और अधिक सुरक्षित है।

    iQOO 13 5G iQOO Smartphone Latest 5G Phones
    Follow on YouTube Follow on WhatsApp
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email Copy Link
    Anshul Singh
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    A mobile shop retailer turned tech reviewer — that’s me. I love unboxing gadgets and sharing honest, simple reviews here, on YouTube, and on Instagram. If you enjoy straightforward tech content, you’re welcome to follow along.

    Related Posts

    OnePlus ने लॉन्च किया नया 8000 mAh बैटरी वाला फोन..लेकिन एक कमी भी है!

    June 30, 2026

    ₹23,000 में Samsung ने लॉन्च किया ऐसा फोन, बढ़ सकती है बाकी कंपनियों की टेंशन

    June 29, 2026

    Moto Pad 70 Pro की हुई एंट्री, इस कीमत में इतने फीचर्स शायद ही मिलें

    June 27, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    ₹15,000 के बजट में ये हैं 3 सबसे दमदार स्मार्टफोन्स! जानिए बेस्ट ऑप्शन

    July 13, 2026

    OnePlus ने लॉन्च किया नया 8000 mAh बैटरी वाला फोन..लेकिन एक कमी भी है!

    June 30, 2026

    ₹23,000 में Samsung ने लॉन्च किया ऐसा फोन, बढ़ सकती है बाकी कंपनियों की टेंशन

    June 29, 2026
    Latest Posts

    Xiaomi Redmi Note 14 Pro Price, Specifications in India

    Anshul SinghNovember 20, 2024

    Latest 4GB RAM Smartphones Under ₹9000 in India

    Anshul SinghDecember 2, 2024

    5 Best Phones Under ₹10,000 in January 2025

    Dipty NiraniaJanuary 6, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • Twitter
    • WhatsApp
    Most Popular

    Samsung Galaxy M47 5G खरीदने वालों को बड़ा झटका! लॉन्च के कुछ दिन बाद ही ₹8,000 तक बढ़ी कीमत

    July 12, 2026

    Samsung Galaxy Unpacked 22 जुलाई: Fold8, Flip8 समेत 6 धमाकेदार लॉन्च — प्री-रिज़र्वेशन में मिल रहा ₹2,799 का फायदा

    July 8, 2026

    Vivo X300e की लीक देखकर शायद आप Ultra मॉडल भूल जाएं, मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स

    July 5, 2026
    Our Picks

    8 हजार रुपये के डिस्काउंट पर मिल रहा ये Oppo फोन, गेमिंग और बैटरी में भी है टॉप

    July 14, 2026

    OnePlus ने फिर बढ़ाई इन 3 स्मार्टफोन्स की कीमत! अब देने होंगे ₹5,000 तक ज्यादा

    July 14, 2026

    जल्द आ रही Lava की नई Virat सीरीज! लॉन्च से पहले सामने आए कई शानदार फीचर्स

    July 13, 2026

    Join WhatsApp Channel

    Get the latest creative tech news and updates directly on WhatsApp.

    YouTube Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 Tech Signal

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.