In Short:
- realme ने अपनी पूरी P-सीरीज़ लाइनअप की कीमतें ₹3,000 तक बढ़ा दी हैं
- असर P4, P4x, P4R, P4 Lite 5G और P4 Lite 4G, सभी पर पड़ा है
- P4 Lite 4G पर हुई ₹2,500 तक की बड़ी बढ़ोतरी
- P4x और P4R जैसे मॉडल्स पर कुछ ही महीनों में ये पहले से तीसरी बार हाइक है
realme के बजट और मिड-रेंज फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए एक और झटका लगा है। कंपनी ने अपनी पूरी P-सीरीज़ लाइनअप की कीमतें एक साथ बढ़ा दी हैं, कुछ मॉडल्स पर तो ₹3,000 तक की बढ़ोतरी हुई है। सबसे चिंताजनक बात ये है कि ये कोई पहली बार नहीं हो रहा, बल्कि कुछ फोन्स के लिए ये लगातार तीसरी बार है जब कीमत बढ़ाई गई है।
इस आर्टिकल में:
किन फोन्स पर बढ़ी कीमतें
realme P4:
- 8GB+128GB: ₹27,999 से बढ़कर ₹30,999
- 8GB+256GB: ₹29,999 से बढ़कर ₹32,999
realme P4x:
- 6GB+128GB: ₹24,999 से बढ़कर ₹26,999
- 8GB+128GB: ₹27,999 से बढ़कर ₹29,999
realme P4R:
- 4GB+64GB: ₹19,999 से बढ़कर ₹20,999
- 4GB+128GB: ₹21,999 से बढ़कर ₹22,999
- 6GB+128GB: ₹23,999 से बढ़कर ₹25,999
- 6GB+256GB: ₹26,999 से बढ़कर ₹28,999
realme P4 Lite 5G:
- 4GB+64GB: ₹17,999 से बढ़कर ₹18,999
- 4GB+128GB: ₹19,999 से बढ़कर ₹20,999
- 6GB+128GB: ₹22,999 से बढ़कर ₹23,999
realme P4 Lite 4G:
- 4GB+64GB: ₹13,999 से बढ़कर ₹16,499
- 4GB+128GB: ₹15,999 से बढ़कर ₹18,499
ध्यान देने वाली बात ये है कि सबसे किफायती P4 Lite 4G पर भी एक बड़ी बढ़ोतरी हुई है, पूरे ₹2,500 तक। ये उन एंट्री-लेवल बायर्स के लिए सबसे ज़्यादा असरदार साबित होगा, जो पहले से ही सबसे टाइट बजट पर फोन खरीद रहे थे।
यह भी पढ़ें: Airtel ने चुपचाप हटाए ₹299 के साथ ही ये दो और रिचार्ज प्लान! रिचार्ज कराने से पहले जानें पूरी खबर
पहली बार नहीं, बल्कि लगातार तीसरी हुआ प्राइस हाइक

realme की P4 सीरीज़ इस साल पहले भी दो बार अपनी कीमतें बढ़ा चुकी है:
- मई 2026: P4x, P4 Lite जैसे मॉडल्स पर पहला राउंड, ₹1,000-2,000 तक की बढ़ोतरी
- अगस्त के आखिर में: P4 Power, P4x, P4R और P4 Lite पर दूसरा राउंड, वो भी ठीक realme P4s के लॉन्च के अगले दिन, ₹1,000-3,000 तक की बढ़ोतरी
- अब: तीसरा राउंड, फिर से ₹1,000-2,500 तक की बढ़ोतरी
मतलब P4x और P4R जैसे मॉडल्स की कीमत सिर्फ कुछ महीनों में तीन बार बढ़ चुकी है। अगर आपने P4x को मई में ₹22,999 में देखा था, तो अब वही वेरिएंट लगभग ₹26,999-27,999 के आसपास पहुंच चुका है, यानी कुल मिलाकर ₹4,000-5,000 तक का फर्क आ चुका है।
दिलचस्प टाइमिंग
एक पैटर्न साफ नज़र आता है, हर बार जब realme कोई नया फोन लॉन्च करता है, उसके तुरंत बाद पुराने P-सीरीज़ मॉडल्स की कीमतें बढ़ जाती हैं। अगस्त वाली हाइक realme P4s के लॉन्च के अगले ही दिन हुई थी। ऐसा लगता है कि कंपनी नए फोन को ज़्यादा अट्रैक्टिव दिखाने के लिए, पुराने मॉडल्स की कीमत ऐसे समय पर बढ़ाती है जब ध्यान कहीं और होता है।
वही पुरानी मेमोरी चिप की कमी

realme ने इस बार भी कोई ऑफिशियल वजह नहीं बताई है, लेकिन ये पूरी इंडस्ट्री में चल रहे एक बड़े ट्रेंड का हिस्सा है। मेमोरी चिप बनाने वाली कंपनियां अपनी ज़्यादातर प्रोडक्शन कैपेसिटी अब AI डेटा सेंटर्स के लिए हाई-बैंडविड्थ मेमोरी बनाने में लगा रही हैं, जिससे फोन में इस्तेमाल होने वाली सामान्य DRAM और NAND चिप्स महंगी होती जा रही हैं। यही वजह है कि सिर्फ realme नहीं, बल्कि OnePlus, Samsung, Vivo, iQOO और लगभग हर बड़ा ब्रांड इस साल कई-कई बार अपनी कीमतें बढ़ा चुका है।
Apple की वजह से भी बढ़ सकते हैं प्राइस?
Apple के प्राइस हाइक के बाद से जैसे बाकी सभी ब्रांड्स को भी एक तरह की खुली छूट मिल गई है। जब इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम कीमतें बढ़ा सकता है, तो बाकी ब्रांड्स के लिए भी ऐसा करना जस्टिफाई करना आसान हो जाता है। “ड्रीम सेल” वाले ऑफर्स, जहां फ्लैगशिप-लेवल फीचर्स बजट कीमत में मिल जाते थे, जो अब सिर्फ सपना बनते जा रहे हैं। हर नई हाइक के साथ वो गैप कम होता जा रहा है जो पहले बजट और प्रीमियम सेगमेंट के बीच मौजूद था।
रीफर्बिश्ड फोन्स हैं फायदे का सौदा?
अगर आपका बजट ₹30,000 से कम है और नई कीमतें आपके बजट से बाहर जा रही हैं, तो एक विकल्प है, रीफर्बिश्ड फोन। सर्टिफाइड रीफर्बिश्ड प्रोग्राम्स के ज़रिए आप फ्लैगशिप या अपर-मिड-रेंज फोन काफी कम कीमत में पा सकते हैं, वो भी वारंटी के साथ। नई कीमतों के इस दौर में, ये ऑप्शन पहले से ज़्यादा समझदारी भरा लगने लगा है, खासकर उन लोगों के लिए जो लेटेस्ट मॉडल की बजाय वैल्यू को प्रायोरिटी देते हैं।
बॉटम लाइन
realme की P-सीरीज़ पर हुई ये लेटेस्ट हाइक किसी अकेली घटना से कहीं ज़्यादा है, ये एक साफ पैटर्न दिखाती है जहां बजट सेगमेंट के फोन भी अब हर कुछ महीनों में महंगे होते जा रहे हैं। P4x और P4R जैसे मॉडल्स के लिए तो ये पहले से तीसरी बार है, और इस ट्रेंड के जल्द रुकने की कोई संभावना फिलहाल नहीं दिख रही। अगर आप इनमें से कोई फोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो देर करना अब कोई फायदे का सौदा नहीं है।
क्या आपको लगता है कि आने वाले महीनों में ये कीमतें और बढ़ेंगी, या realme जल्द ही एक नई, सस्ती सीरीज़ लॉन्च करेगा? हमें कमेंट में ज़रूर बताइए। टेक्नोलॉजी और स्मार्टफोन्स से जुड़ी हर बड़ी अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Tech Signal के साथ जुड़े रहिए।

1 Comment
Pingback: 18 सितंबर से पहले लीक हुई Galaxy S26 FE की कीमत, जानें दोनों वेरिएंट्स की डिटेल