
Best Mobile Game in India: आज इंटरनेट पर लाखों गेम्स और ऐप्स मौजूद है, जो मनोरंजन से लेकर कई प्रकार के उपयोग में आते हैं। वर्तमान में भारत में मोबाइल गेम्स की काफी डिमांड है, क्योंकि यहाँ ऑनलाइन मनोरंजन के लिए मोबाइल गेम्स सबसे बेस्ट ऑप्शन माने जाते हैं। इसी को देखते हुए मोबाइल गेम कंपनियाँ भी मार्केट में रोजाना नए गेम्स पेश कर रही है। जिस कारण आज के इस लेख में हम आपको Best Mobile Game in India के बारे में बताएँगे।
इस आर्टिकल में:
Best Mobile Game in India
आज प्ले स्टोर पर लाखों गेम्स मौजूद है, लेकिन इनमें से कुछ ही गेम्स यूजर्स की डिमांड पूरा कर पाते हैं। आज हम आपके लिए टॉप 10 बेस्ट मोबाइल गेम्स इन इंडिया की लिस्ट लेकर आए हैं, जो अलग-अलग यूजर्स की अलग-अलग डिमांड को पूरा करते हैं। कैंडी क्रश से लेकर PUBG तक, हर स्टाइल और सेगमेंट के गेम भारत में काफ़ी लोकप्रिय हैं।
Candy Crush Saga

कैंडी क्रश सागा एक पोपुलर मोबाइल पज़ल गेम है, जिसे King द्वारा develop किया गया है। इसे 12 अप्रैल, 2012 को रिलीज़ किया गया था और तब से यह दुनिया भर में सबसे ज़्यादा डाउनलोड और खेले जाने वाले मोबाइल गेम में से एक बन गया है। भारत में भी यह गेम काफी पसंद किया जाता है।
कैंडी क्रश सागा में Match-Three Gameplay स्टाइल का यूज किया गया है, जिसमें तीन एक जैसी कैंडी को एक कॉलम या रॉ में स्वैप किया जाता है। इसके अलावा इसमें हजारों लेवल्स दिए गए हैं, जिनमें अलग-अलग टारगेट देखने को मिलते हैं।
Play Store Rating | 4.4/5 |
Reviews | 38.3 मिलियन |
Downloads | 1B+ |
Genre | Puzzle |
Ludo King

लूडो किंग एक क्लासिक बोर्ड गेम है, जिसमें दो, चार यह छह खिलाड़ी एक साथ खेल सकते हैं। इसकी लोकप्रियता का आप अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं, कि इसे दुनियाभर में 1 अरब से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। लूडो को भारत में काफी पसंद किया जाता है, क्योंकि इसे बच्चे, बड़े, बुजुर्ग और महिलाएं अपने परिवार के साथ खेल सकते हैं।
यह एक क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म गेम है जिसका मतलब है कि आप डेस्कटॉप या iOS डिवाइस पर खिलाड़ियों के साथ खेल सकते हैं। इसके अलावा लूडो में कम्प्युटर मोड भी दिया गया है, जिसमें प्लेयर कम्प्युटर के साथ मैच लगा सकता है। यह वास्तव में भारत में सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम है, जो 10 में से 8 लोगों के फोन में अवश्य ही मिल जाएगा।
Play Store Rating | 4.1/5 |
Reviews | 9.95 मिलियन |
Downloads | 1B+ |
Genre | Board |
Free Fire MAX

Best Mobile Game in India कि लिस्ट में हमारा अगला मोबाइल गेम एक एक्शन गेम है, जो भारत में युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। इसे Garena द्वारा develop किया है, जो एक तरह से PUBG जैसा है। यह एक बैटल रॉयल गेम है जो 50 खिलाड़ियों को एक आईलैंड पर छोड़ता है और प्लेयर्स जिंदा रहने के लिए एक-दूसरे के साथ लड़ते हैं।
एक्शन गेम के लिहाज से इसमें बेहतरीन ग्राफ़िक्स, इमर्सिव गेमप्ले और प्रीमियम गेमिंग एक्सपिरियन्स दिया गया है। गेम में कई तरह के मोड दिए गए हैं, जिसमें फास्ट स्पीड वाला 4v4 क्लैश स्क्वाड भी शामिल है और इसमें वॉर एक्सपिरियन्स को बढ़ाने के लिए बहुत सारे हथियार और व्हिकल्स दिए गए हैं।
Play Store Rating | 4.2/5 |
Reviews | 24.5 मिलियन |
Downloads | 500M+ |
Genre | Action |
यह भी पढ़ें:- Redmi A4 5G Price, Specifications in India
Hill Climb Racing

हिल क्लाइम्ब रेसिंग एक और शानदार गेम है, जो भारतीयों के बीच काफी पसंद किया जाता है। इसे Fingersoft द्वारा develop किया गया है, जो पहली बार साल 2012 में रिलीज किया गया था। आज यह भारत ही नहीं दुनिया में सबसे अधिक पोपुलर गेम्स में से एक है, जिसे 1 अरब से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है।
यह एक रेसिंग गेम है, लेकिन इसमें फिजिक्स की मदद से पहाड़ों और ढलानों पर रेसिंग की जाती है। इसमें प्लेयर के पास रेसिंग करने के लिए सही स्पीड और समय पर ब्रेक लगाने की कला होनी चाहिए। हिल क्लाइम्ब रेसिंग गेम में कई मोड दिए गए हैं, जैसे ग्रामीण इलाके, रेगिस्तान, आर्कटिक, चंद्रमा और बहुत कुछ।
Play Store Rating | 4.1/5 |
Reviews | 10.9 मिलियन |
Downloads | 1B+ |
Genre | Climb Racing |
Subway Surfers

सबवे सर्फर्स, Kiloo and SYBO Games द्वारा develop किया गया है, जिसे साल 2012 में रिलीज किया गया था। यह एक शानदार और लोकप्रिय Endless Runner गेम है, जो बच्चों और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। आज यह गेम 1 अरब से अधिक डाउनलोड्स के साथ ग्लोबल हिट गेम बन गया है।
इस गेम में एक रनर कभी न खत्म होने वाले रास्ते पर दौड़ता है, जहां उसके सामने कई प्रकार की कठिनाइयाँ आती है। इसमें एक classic endless runner format का यूज किया गया है, जिसमें प्लेयर सबवे ट्रैक के माध्यम से दौड़ने वाले एक कैरेक्टर को नियंत्रित करता है। जहां वह ट्रेनों और अन्य बाधाओं को पर करते हुए सिक्के और पावर-अप इकट्ठा करता है।
Play Store Rating | 4.4/5 |
Reviews | 41.6 मिलियन |
Downloads | 1B+ |
Genre | Runner |
Battlegrounds Mobile India

बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (BGMI) एक लोकप्रिय ऑनलाइन मल्टीप्लेयर बैटल रॉयल गेम है, जिसे Krafton ने खास तौर पर इंडियन गेमिंग कम्यूनिटी के लिए विकसित किया है। यह गेम अलग-अलग मोड और मैप के साथ एक इमर्सिव गेमिंग एक्सपिरियन्स प्रदान करता है। यह Best Mobile Game in India की लिस्ट में एक शानदार गेम है, जो युवाओं के बीच काफी पोपुलर है।
इस गेम में अभी कुछ दिन ही पहले क्रिमसन मून अवेकनिंग थीम मोड आया था, जिसमें रोमांचक सुविधाएँ, खतरनाक हथियार और अनोखे वाहन दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें कैरेक्टर चेंज जैसे फीचर्स भी देखने को मिलते हैं, जहां प्लेयर अपने कैरेक्टर को चमगादड़ या भेड़िये में बदल सकता है।
Play Store Rating | 4.3/5 |
Reviews | 6.49 मिलियन |
Downloads | 100M+ |
Genre | Battle |
यह भी पढ़ें:- Latest 4GB RAM Smartphones Under ₹9000 in India
FAU-G

FAU-G या फ़ि Fearless and United Guards को PUBG का प्रतिद्वंदी कहा जा सकता है, जिसे भारत में PUBG के बैन होने के ठीक बाद लॉन्च किया गया था। लॉन्च होने के बाद इसने कुछ ही समय में सिम्युलेटेड मल्टीप्लेयर बैटल गेमिंग सेक्टर में तहलका मचा दिया था।
गेम में एक स्टोरी मोड है, जो गेमर्स को चीनी सेना से लड़ने और पकड़े गए भारतीय सैनिकों को बचाने के लिए पूरी गलवान घाटी की घटना से गुज़ारता है। इस गेम को रिलीज होने के 24 घंटों के भीतर 5 मिलियन से ज़्यादा लोगों ने डाउनलोड कर लिया था। nCore Games ने इस गेम को बनाया है, जिसके अनुसार वह अपने रेवेन्यू का 20 फीसदी हिस्सा भारतीय सैनिकों के परिवारों को देगी।
Play Store Rating | 4.6/5 |
Reviews | NA |
Downloads | 50M+ |
Genre | Battle |
Cricket League

भारत में क्रिकेट काफी पसंद किया जाता है, जिस कारण क्रिकेट गेम्स को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है। Cricket League एंड्रॉयड फोन के लिए एक कैजुअल क्रिकेट गेम है। इसमें सेमी-रियलिस्टिक ग्राफिक्स हैं। इस गेम को खेलने के लिए आपकी उंगली का सही उपयोग सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा शॉट की दिशा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
बॉलिंग के मामले में भी ये दो पहलू महत्वपूर्ण हैं। आप अपनी टीम, खेलने के लिए स्टेडियम और गेम मोड चुन सकते हैं। इसे अपने दोस्तों के साथ ऑनलाइन भी खेला जा सकता है। यह वास्तव में एक लाइव क्रिकेट गेम का अनुभव देता है, जिसमें आप अपने पसंदीदा प्लेयर्स और टीम के साथ खेल सकते हैं।
Play Store Rating | 4.6/5 |
Reviews | 1.88 मिलियन |
Downloads | 100M+ |
Genre | Sports |
Teen Patti Game: 3 Patti Octro

तीन पत्ती, जिसे 3 पत्ती या इंडियन पोकर के नाम से भी जाना जाता है। यह पोकर की तरह ही भारत में एक लोकप्रिय कार्ड गेम है, जो भारतीयों के बीच काफी लोकप्रिय है। यह एक मल्टीप्लेयर गेम है, जिसमें यूजर दुनियाभर के लोगों के साथ गेम खेल सकता है।
ऑक्ट्रो का यह तीन पत्ती गेम एंड्रॉयड और आईओएस दोनों डिवाइस के लिए उपलब्ध है। इसमें प्राइवेट टेबल जैसा भी शानदार फीचर दिया गया है, जिसमें गेमर्स अपने दोस्तो के साथ एक प्राइवेट टेबल पर गेम का आनंद ले सकते हैं। वास्तव में यह Best Mobile Game in India की लिस्ट में एक शानदार गेम है, जो बच्चों और बुजुर्गों के बीच काफी पोपुलर है।
Play Store Rating | 4.5/5 |
Reviews | 1.65 मिलियन |
Downloads | 50M+ |
Genre | Cards |
Car Race 3D: Car Racing

Best Mobile Game in India की लिस्ट में यह हमारा एक और शानदार गेम है, जो 3D कार रेसिंग का अनुभव प्रदान करता है। गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को 100 मिलियन से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया है। इसमें शानदार 3D ग्राफ़िक्स का यूज किया गया है, जो गेमिंग एक्सपिरियन्स को बढ़ाता है।
इस शानदार रेसिंग गेम में खिलाड़ी अपनी पसंद का मोड चुनकर रेसिंग का मजा ले सकता है, जिसमें टाइम ट्रायल, एआई के खिलाफ रेसिंग और मल्टीप्लेयर ऑप्शन शामिल हैं जहाँ वे दोस्तों या अन्य खिलाड़ियों के खिलाफ ऑनलाइन रेस का आनंद उठा सकते हैं।
Play Store Rating | 4.1/5 |
Reviews | 2,77,000 |
Downloads | 100M+ |
Genre | Racing |
Conclusion:
तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल Best Mobile Game in India, अगर आपको बेहतरीन मोबाइल गेम की तलाश है, तो हमारा द्वारा प्रदान की गई यह लिस्ट आपकी तलाश को पूरा कर सकती है। आप Ludo, Candy Crush, Hill Climb Racing जैसे शानदार गेम्स को खेलकर अपने गेमिंग अनुभव को बढ़ा सकते हैं। ये गेम वास्तव में यूजर की प्रत्येक डिमांड को पूरा करते हैं, जिस कारण इन्हें Best Mobile Game in India की लिस्ट में स्थान दिया गया है।
FAQs
भारत में Best Mobile Game in India कौनसा है?
भारत में कई प्रकार के मोबाइल गेम उपलब्ध है, लेकिन इनमें से कुछ ही गेम्स यूजर्स की मांग को पूरा करते हैं। इनमें Ludo, Candy Crush, Hill Climb Racing जैसे शानदार गेम्स शामिल है।
भारत में मोबाइल गेमर्स के बीच कौन से genres सबसे ज़्यादा लोकप्रिय हैं?
सबसे लोकप्रिय genres में बैटल रॉयल, मल्टीप्लेयर ऑनलाइन बैटल एरिना (MOBA), एक्शन-एडवेंचर, पज़ल और स्ट्रैटेजी गेम शामिल हैं। PUBG मोबाइल और फ़्री फ़ायर जैसे गेम बैटल रॉयल के अंतर्गत आते हैं।
मैं किन प्लेटफ़ॉर्म पर मोबाइल गेम खेल सकता हूँ?
मोबाइल गेम मुख्य रूप से स्मार्टफ़ोन और टैबलेट के लिए डिज़ाइन किए गए हैं, जो Android (Google Play Store) और iOS (Apple App Store) जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध हैं।