Samsung ने भारत में अपना नया Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन में 6.7-इंच 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, 6000mAh बैटरी और 50MP OIS कैमरा मिलता है। कंपनी इसके साथ 6 Android OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स भी दे रही है। लॉन्च ऑफर के बाद इसकी शुरुआती कीमत ₹22,999 रखी गई है।
इस आर्टिकल में:
पिछले कुछ महीनों में मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में लगातार कीमतें बढ़ी हैं। ऐसे में ₹25,000 के आसपास एक ऐसा फोन ढूंढना आसान नहीं है, जिसमें अच्छी डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, बढ़िया कैमरा और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स मिलें। इसी बीच Samsung ने अपना नया Galaxy M47 5G लॉन्च किया है, जो इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है।
फर्स्ट लुक में Galaxy M47 5G सिर्फ स्पेसिफिकेशन में ही नहीं, बल्कि अपने लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट, बड़ी बैटरी और Samsung के इकोसिस्टम फीचर्स की वजह से भी सबसे अलग लगता है। आइए जानते हैं कि यह नया स्मार्टफोन क्या-क्या ऑफर करता है।
Samsung Galaxy M47 5G: Design

फोन में फ्लैट फ्रेम और फ्लैट बैक पैनल दिया गया है, जबकि पीछे की तरफ वर्टिकल कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिससे इसका लुक काफी क्लीन दिखाई देता है।
फोन के फ्रंट में सेंटर पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। वहीं स्क्रीन की सिक्युरिटी के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह नॉर्मल ग्लास के मुकाबले बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस और ज्यादा मजबूती देता है।
इसके अलावा Galaxy M47 5G को IP64 रेटिंग भी मिली है, यानी यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहेगा। फोन Rogue Red और Blaze Blue दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
Samsung Galaxy M47 5G: Display

फोन में 6.7-इंच का Full HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। हाई रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, सोशल मीडिया ब्राउजिंग और गेमिंग के दौरान स्क्रीन ज्यादा स्मूद महसूस होती है।
डिस्प्ले 800 निट्स तक की High Brightness Mode (HBM) ब्राइटनेस के साथ आता है। इसके अलावा इसमें Vision Booster फीचर भी दिया गया है, जो तेज धूप में स्क्रीन को ज्यादा आसानी से देखने में मदद करता है।
अगर आप अक्सर वीडियो देखते हैं, गेम खेलते हैं या लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करते हैं, तो डिस्प्ले एक अच्छा एक्सपीरियंस देगा।
यह भी पढ़ें: Nothing Phone (4b) जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 6 Gen 4 चिप और नया Glyph Bar हुआ कन्फर्म
Samsung Galaxy M47 5G: Performance

Galaxy M47 5G में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसका फायदा यह है कि प्रोसेसर बेहतर परफॉर्मेंस देने के साथ बैटरी की खपत को भी कम रखने की कोशिश करता है।
फोन में LPDDR5X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का कॉम्बिनेशन दिया गया है। LPDDR5X RAM आमतौर पर महंगे स्मार्टफोन्स में देखने को मिलती है, इसलिए इस प्राइस रेंज में इसका मिलना एक अच्छी बात कही जा सकती है।
अगर आप रोज के इस्तेमाल के अलावा मल्टीटास्किंग, सोशल मीडिया, वीडियो एडिटिंग या गेमिंग करते हैं, तो यह हार्डवेयर ज्यादातर यूजर्स की जरूरत पूरी करने में सक्षम है।
Samsung ने इसमें Bypass Charging फीचर भी दिया है। इसका फायदा यह है कि गेमिंग के दौरान चार्जर लगाने पर फोन सीधे पावर का इस्तेमाल कर सकता है, जिससे बैटरी पर कम दबाव पड़ता है और हीट भी कम हो सकती है।
Samsung Galaxy M47 5G: Camera

फोटोग्राफी के लिए Galaxy M47 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा OIS (Optical Image Stabilization) के साथ दिया गया है। इसके अलावा 5MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा भी मिलता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस फोन की एक खास बात यह भी है कि फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं, जो इस प्राइस सेगमेंट में हर स्मार्टफोन में देखने को नहीं मिलता।
Samsung Galaxy M47 5G: Battery

फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। अगर आपका इस्तेमाल पूरे दिन सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग या कॉलिंग का रहता है, तो यह बैटरी लंबे समय तक साथ दे सकती है।
फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। हालांकि, Samsung इस बार भी बॉक्स में चार्जर नहीं दे रही है। यानी 45W चार्जिंग का फायदा उठाने के लिए आपको अलग से कम्पैटिबल चार्जर खरीदना होगा।
यह भी पढ़ें: Moto Pad 70 Pro की हुई एंट्री, इस कीमत में इतने फीचर्स शायद ही मिलें
Samsung Galaxy M47 5G: Software, AI & Other Features
Galaxy M47 5G Android 16 के साथ ही One UI 8.5 के साथ आता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट। Samsung इस फोन के लिए 6 Android OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है। इस प्राइस सेगमेंट में इतनी लंबी अपडेट पॉलिसी बहुत कम देखने को मिलती है।
इसके अलावा फोन में कई AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनमें:
- Circle to Search
- AI Voice Transcription
- Object Eraser
- Edit Suggestions
- My Filter
- Voice Focus
- Private Album
शामिल हैं।
सिक्योरिटी के लिए फोन में Samsung Knox मिलता है, जबकि Samsung Wallet और NFC की मदद से आप कॉन्टैक्टलेस पेमेंट भी कर सकते हैं।
फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, Hybrid SIM Slot, microSD कार्ड सपोर्ट, Quick Share और USB Type-C पोर्ट दिया गया है।
हालांकि, एक बात ध्यान देने वाली है कि Galaxy M47 5G में सिंगल स्पीकर मिलता है। अगर आप स्टीरियो स्पीकर की उम्मीद कर रहे थे, तो यह फीचर इसमें नहीं मिलेगा।
Samsung Galaxy M47 5G: Price & Availabilty
Samsung Galaxy M47 5G को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
- 6GB + 128GB
- 8GB + 128GB
फोन के बेस वेरीएन्ट की शुरुआती इफेक्टिव कीमत ₹22,999 रखी गई है, जिसमें चुनिंदा बैंक ऑफर्स शामिल हैं।
Galaxy M47 5G की पहली सेल 4 जुलाई से शुरू होगी। इसे आप Amazon, Samsung की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।
क्या Galaxy M47 5G इस प्राइस सेगमेंट में सबसे बेहतर ऑप्शन है?
Galaxy M47 5G उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जो कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले के साथ-साथ लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स को भी प्राथमिकता देते हैं। Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर, LPDDR5X RAM, 6000mAh बैटरी, Gorilla Glass Victus+, IP64 रेटिंग और 6 साल के अपडेट्स जैसी खूबियां इसे अपने प्राइस सेगमेंट में सबसे बेहतर बनाती हैं। हालांकि, बॉक्स में चार्जर का न मिलना और सिंगल स्पीकर कुछ यूजर्स के लिए कमजोर पॉइंट्स हो सकते हैं।
आपको Samsung Galaxy M47 5G कैसा लगा? क्या ₹22,999 की शुरुआती कीमत पर यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन है, या फिर आप इस बजट में किसी दूसरे स्मार्टफोन को पसंद करेंगे? हमें कमेंट करके जरूर बताइए। ऐसी ही स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल रिव्यू और टेक अपडेट्स सबसे पहले पाने के लिए Tech Signal के साथ जुड़े रहिए।
