Vivo ने भारत में Y31 5G को ₹14,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, जिसे एक बार चार्ज करने पर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही 120Hz रिफ्रेश रेट वाला बड़ा 6.68 इंच का डिस्प्ले और 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा भी दिया गया है।
यह डिवाइस ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चैनलों पर जल्द ही उपलब्ध होगा।
इस आर्टिकल में:
Vivo Y31 5G Specifications
Feature | Details |
---|---|
Display | 6.68″ HD+ LCD, 120Hz Punch-hole |
Processor | Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 (4nm) |
RAM/Storage | 4GB+128GB / 6GB+128GB (expandable) |
Rear Cameras | 50MP + 0.08MP |
Front Camera | 8MP |
Battery | 6500mAh, 44W charging |
Software | Android 15 + Funtouch OS |
Durability | IP68, IP69 rating |
Dimensions | 8.395mm thickness & 209g weight |
Price (India) | ₹14,999/4GB+128GB & ₹16,499/6GB+128GB |
यह भी पढ़े:- ₹14,499 में लॉन्च हुआ Samsung Galaxy F17 5G – मिलते हैं 6 साल के OS update और OIS कैमरा!
Display & Design
Vivo Y31 5G का सबसे बड़ा हाइलाइट 6.68-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। Vivo की डिस्प्ले क्वालिटी पहले से ही बजट 5G सेगमेंट में अच्छी मानी जाती है, और इस डिवाइस में भी वही भरोसेमंद क्वालिटी देखने को मिलती है।


- Vivo Y31 5G का डिस्प्ले 1608×720 पिक्सल HD+ रिज़ॉल्यूशन और लगभग 270ppi पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। इसका असर text और images पर साफ़ दिखाई देता है – चाहे आप e-book पढ़ रहे हों, सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहे हों या वीडियो देख रहे हों, सबकुछ शार्प और क्लियर लगेगा।
- 120Hz का रिफ्रेश रेट इस्तेमाल को स्मूद बनाता है, स्क्रॉलिंग, पेज स्विच करना या गेम खेलना – सबकुछ बहुत फ्लुइड अनुभव देता है।
- डिस्प्ले की peak brightness लगभग 1000 nits है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन विज़िबिलिटी बनी रहती है। आउटडोर में वीडियो देखना या फोटोग्राफी करना आसान और मज़ेदार अनुभव देता है।
- डिस्प्ले का 20:9 aspect ratio और लगभग 84.2% screen-to-body ratio binge-watching और गेमिंग के अनुभव को अच्छा बनाते हैं।
- बड़ी स्क्रीन और smooth performance के साथ, डिस्प्ले हर फ्रेम को clear और vibrant दिखाता है।
- Vivo Y31 5G का डिस्प्ले इस प्राइस सेगमेंट में bright, smooth और reliable अनुभव पेश करता है – खासकर उन यूज़र्स के लिए जो रोज़ाना कंटेंट कंजम्प्शन, सोशल मीडिया और गेमिंग करते हैं।
Performance
Vivo Y31 5G में Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जो लेटेस्ट 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बना है। इसका मतलब है कि फोन स्मूद परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी दोनों देता है। लंबे गेमिंग सेशन या मल्टीटास्किंग के दौरान भी यह ज़्यादा गर्म नहीं होता और बैटरी की खपत कम रहती है।

- WhatsApp, Instagram, ब्राउज़िंग और वीडियो स्ट्रीमिंग जैसे रोज़मर्रा के काम आसानी से हो जाते हैं, और हल्की-फुल्की गेमिंग भी आराम से चलती है।
- ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno GPU है, जो PUBG Mobile या COD Mobile जैसे गेम्स को मीडियम सेटिंग्स पर अच्छे FPS के साथ रन कर देता है।
- फोन 4GB और 6GB RAM वेरिएंट्स में आता है, साथ ही 128GB स्टोरेज, हालांकि SIM tray hybrid है जिसे microSD से बढ़ाया जा सकता है।
- RAM management और multitasking काफी बेहतर है, कई ऐप्स एक साथ खोलने पर भी बैकग्राउंड ऐप्स जल्दी reload नहीं होते।
- फोन Android 15 पर चलता है और Vivo की custom UI इसे यूज़र-फ्रेंडली बनाता है।
- हालांकि सॉफ्टवेयर अपडेट कितने साल का मिलेगा यह पूरी तरह क्लीयर नहीं है|
यह भी पढ़ें:- लॉन्च के कुछ दिनों में ही ₹30,000 सस्ता हुआ Nothing Phone 3 – जानिए पूरी डील
Camera
अगर आप ₹15,000 के आसपास के फोन में reliable और क्लियर कैमरा चाहते हैं, तो Vivo Y31 5G एक अच्छा विकल्प है।
AI फीचर्स और Night Mode इसे फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए useful बनाते हैं।

- Vivo Y31 5G में 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जो कम रोशनी में भी साफ और डिटेल्ड तस्वीरें खींचता है।
- फोन में 0.08MP सेकेंडरी सेंसर है, जो AI और सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग के लिए काम आता है, ताकि तस्वीरें और भी बेहतर दिखें।
- सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो क्लियर और natural shots देता है।
- AI कैमरा फीचर्स जैसे Scene Detection और Night Mode फोटोग्राफी को आसान और मज़ेदार बनाते हैं।
- इस सेटअप की मदद से आप सोशल मीडिया या प्रिंट के लिए हाई-रेज़ोल्यूशन तस्वीरें आसानी से ले सकते हैं।
- कुल मिलाकर, Vivo Y31 5G का कैमरा इस प्राइस रेंज में बेहतरीन बैलेंस और reliability देता है।
Battery & Charging
Vivo Y31 5G में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस प्राइस रेंज के लिए अच्छा बैकअप देती है, फोन का प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर दोनों पावर एफिशिएंसी पर optimized हैं, जिससे बैटरी लंबे समय तक चलती है|

- Normal Use: सोशल मीडिया, WhatsApp, YouTube और दिनभर कॉलिंग जैसे कामों में बैटरी आराम से डेढ़ दिन तक चल सकती है।
- Heavy Use: अगर आप 5G नेटवर्क पर लगातार इंटरनेट यूज़ करें, गेमिंग करें या कैमरा से वीडियो रिकॉर्ड करें, तो बैटरी लगभग एक दिन टिकती है।
- Video Playback: यह फोन लगातार 6–7 घंटे तक वीडियो प्ले कर सकता है (अन्य एक्टिविटी पर भी निर्भर), जो इस प्राइस सेगमेंट में अच्छा बैकअप माना जाता है।
Vivo Y31 5G में 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
- हालांकि मार्केट के कुछ फोन इससे तेज़ चार्जिंग ऑफर करते हैं, लेकिन Vivo की बैटरी ऑप्टिमाइजेशन इसे डेली लाइफ के इस्तेमाल में प्रैक्टिकल बनाती है।
- फोन को 0% से 50% तक चार्ज करने में लगभग 30 मिनट और फुल चार्ज करने में करीब 70–75 मिनट लगते हैं।
- इसके अलावा, बैकग्राउंड ऐप्स को कंट्रोल करने और ओवरचार्जिंग से बचाने के लिए AI पावर मैनेजमेंट सिस्टम भी दिया गया है।
- कुल मिलाकर, Vivo Y31 5G बैटरी बैकअप और चार्जिंग दोनों में बैलन्स परफॉर्मेंस देता है।
Other Features
- Vivo Y31 5G में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो तेज़ और सटीक काम करता है, साथ ही फेस अनलॉक का फीचर भी है।
- फोन में पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 और IP69 रेटिंग है, जिससे पानी की छींटों और धूल से सुरक्षा मिलती है।
- कनेक्टिविटी के लिए यह फोन 5G, Wi-Fi 5 और Bluetooth 4.2 सपोर्ट करता है।
- Vivo Y31 5G Diamond Green और Rose Red कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।
Vivo Y31 5G price and launch Date in India
- Vivo ने Y31 5G को भारत में सितंबर 2025 में लॉन्च किया।
- फोन 4GB + 128GB वेरिएंट में ₹14,999 और 6GB + 128GB वेरिएंट में ₹16,499 की कीमत में उपलब्ध है।
Conclusion:
क्या आपको लगता हैं कि ₹15,000 के आसपास के बजट में Vivo Y31 5G एक बेहतर ऑप्शन है, या इस रेंज में Redmi और Realme जैसे ब्रांड्स भी अच्छी वैल्यू दे रहे हैं?
नीचे कमेंट में अपनी राय जरूर साझा करें। आपके अनुभव से दूसरों को सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी।
2 Comments
Pingback: Vivo और iQOO यूज़र्स के लिए बड़ी खबर – OriginOS 6 लॉन्च डेट कन्फर्म
Pingback: ₹10,000 से कम में आ रहा है Moto G06 Power – 7000mAh बैटरी से मचेगा धमाल!