Lava Yuva 2 5G Price, Specifications in India: लावा के युवा सीरीज के स्मार्टफोन भारतीय बाजार में सस्ते, बेहतर और आधुनिक फीचर्स के साथ लॉन्च होते रहते हैं| इसी सीरीज को आगे बढ़ाते हुए लावा ने अपना नया स्मार्टफोन Lava Yuva 2 5G भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है, यह स्मार्टफोन कम बजट में 5G टेक्नोलॉजी से लैस है| कम बजट में 5G फीचर्स के साथ अच्छे स्पेसिफिकेशंस की चाहत रखने वालों के लिए लावा का यह स्मार्टफोन एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है|
इस आर्टिकल में:
Lava Yuva 2 5G Price, Specifications in India
Lava Yuva 2 5G 27 दिसंबर 2024 को भारतीय बाज़ार में लावा द्वारा आधिकारिक से लांच किया गया है, यह स्मार्टफोन लावा द्वारा पहले लांच किए गए Lava Yuva 5G का अपग्रेडेड वर्जन हो सकता है| यह स्मार्टफोन ₹9,499 की कीमत से शुरू होता है, जो इसे काफी कॉम्पिटेटिव बना देती है क्योंकि यह रेंज हर कंपनी की नजर में रहती है| भारतीय बाजार में औसतन ₹10,000 के लगभग के फोन सबसे ज्यादा बिकते हैं, जिसकी वजह से कंपनियों में इस रेंज में सबसे ज्यादा कंपटीशन रहता है| जानिए इस रेंज में लॉन्च हुए Lava Yuva 2 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स|
Performance

- Lava Yuva 2 5G 4GB RAM + 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ लांच किया गया है, साथ ही स्मार्टफोन में 4GB RAM वर्चुअल रूप से या कहें रैम एक्सटेंशन टेक्नोलॉजी की मदद से बढ़ा सकते हैं।
- लावा द्वारा स्मार्टफोन में Unisoc T760 चिपसेट दिया गया है जो चार कोरटेक्स A76 के साथ आता है|
- लावा का यह स्मार्टफोन एंड्राइड 14 के साथ आता है, संभवतः अपडेट आने पर यह एंड्रॉयड 15 में अपग्रेड हो सकता है|
यह भी पढ़ें:- 1 जनवरी से इन Phones में बंद हो जाएगा WhatsApp, देखें पूरी जानकारी
Design
- Lava Yuva 2 5G में IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन साइज 6.67 इंच है|
- HD+ डिस्प्ले के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन 1612 x 720 पिक्सल के डिस्पले रेजोल्यूशन के साथ आता है|
- Lava Yuva 2 5G में 90 Hz का डिस्पले रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे चलाने में यह काफी ज्यादा स्मूथ बन जाता है|
- लावा द्वारा इस नए स्मार्टफोन में 700 nits तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है, जिसकी मदद से धूप में कंटेंट साफ दिखेगा|
- लावा द्वारा यह स्मार्टफोन ब्लैक और व्हाइट दो रंगों में लॉन्च किया गया है|
Camera
- Lava Yuva 2 5G में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल दिया गया है|
- लावा के इस स्मार्टफोन में AI रियर कैमरि दिए गए हैं|
- साफ तकरीर खींचने के लिए लावा ने अपने इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है|
Battery
- स्मार्टफोन को पूरा दिन चलाने के लिए लावा ने इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की दमदार बैटरी दी है|
- Lava Yuva 2 5G को फास्ट चार्ज करने के लिए 18 Watt फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है|
यह भी पढ़ें:- मात्र ₹13,999 में मिलेगा Vivo Y29 स्मार्टफोन, लॉन्च होने से पहले कीमत और फीचर्स हुए लीक
Price and Launch Date in India
- Lava Yuva 2 5G 27 दिसंबर 2024 को भारतीय बाजार में आधिकारिक रूप से लांच किया गया है|
- यह स्मार्टफोन 4GB RAM + 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ ₹9,499 की कीमत के साथ आता है|
Conclusion:
दोस्तों इस आर्टिकल में आपके Lava Yuva 2 5G के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के साथ ही उसकी कीमत के बारे में जाना| क्या लावा द्वारा लांच किया गया यह स्मार्टफोन आपको पसंद आया या आप अपने किसी जानकार को इस स्मार्टफोन को खरीदने का सुझाव देंगे? हमें कमेंट करके जरूर बताएं|
Comparison
Features | Lava Yuva 2 5G | Itel Color Pro 5G |
---|---|---|
Display | 6.67″ | 6.6″ |
Camera | 50MP+2MP AI Dual Rear / 8MP Front | 50MP Dual Rear / 8MP Front |
RAM/Storage | 4GB + 128GB | 4GB + 128GB |
Processor | Unisoc T760 | MediaTek Dimensity 6080 |
OS | Android 14 | Android 14 |
Battery | 5000 mAh | 5000 mAh |
Charging | 18W | 18W |
Price | ₹9,499 | ₹9,499 |
FAQs
Lava Yuva 2 5G में कितने GB रैम आती है?
Lava Yuva 2 5G 4GB RAM + 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ आता है|
Lava Yuva 2 5G कितने रुपए का है?
यह स्मार्टफोन 4GB + 128GB इंटरनल मेमोरी वाला वेरिएंट ₹9,499 की कीमत के साथ आता है|
Lava Yuva 2 5G में कौन सा प्रोसेसर दिया गया है?
लावा द्वारा इस स्मार्टफोन में Unisoc T760 का प्रोसेसर दिया गया है|