
Lava O3 Pro Price, Specifications in India: Lava ने हाल ही में कम कीमत में अपना एक नया स्मार्टफोन Lava O3 Pro लॉन्च कर दिया है, यह स्मार्टफोन फिलहाल अमेजॉन पर उपलब्ध है| संभव है आने वाले समय में यह ऑफलाइन रिटेल स्टोर यानी कि बाजार में भी Lava द्वारा उपलब्ध कराया जाए| Lava का यह स्मार्टफोन अपने पुराने मॉडल Lava O2 का सक्सेसर मॉडल है, Lava के इस स्मार्टफोन में कीमत के मुताबिक बेहतर फीचर्स दिए गए हैं|
Lava O3 Pro Price, Specifications in India
बिना किसी बड़े ब्रैंड प्रमोशन के ही Lava ने अपना नया स्मार्टफोन Lava O3 Pro अमेजॉन पर लिस्ट कर दिया है, यह स्मार्टफोन ₹6,999 रुपये की कीमत में मिल रहा है| डिस्पले, कैमरा और बैटरी के मुताबिक इस सेगमेंट में यह अन्य स्मार्टफोन के मुकाबले बेहतर ऑप्शन है।
Performance
- 4GB RAM के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन 128GB इंटरनल मेमोरी के साथ आता है, जिसके साथ आपको 4GB RAM वर्चुअल रूप से बढ़ाने का सपोर्ट भी दिया गया है|
- Lava O3 Pro में Unisoc T606 Octa-core प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे चलाने में स्मूथ बनाता है|
- लावा का यह नया स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 के साथ आता है और आने वाले समय में इसमें एंड्राइड 15 भी मिल सकता है।
यह भी पढ़ें:- Motorola G35 Price, Specifications in India
Design
- Lava O3 Pro IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जिसका साइज 6.56 इंच है|
- इस स्मार्टफ़ोन में HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल है|
- Lava O3 Pro 90Hz डिस्प्ले रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो इसे चलाने में और ज्यादा स्मूथ बनाता है|
- यह स्मार्टफोन Glossy Black, Glossy Purple और Glossy White तीन रंगों में उपलब्ध है।
- Lava के इस नए स्मार्टफोन में 201 ग्राम का वजन दिया गया है, इसकी लंबाई 16.42cm और चौड़ाई 7.6cm दी गई है|
Camera
- 50 MP के AI Triple Rear Camera के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में फोटो क्लिक करने के कई बेहतरीन मोड दिए गए हैं|
- सेल्फी के लिए लावा ने इस स्मार्टफोन में 8 MP का फ्रंट कैमरा दिया है, जो पोर्ट्रेट शॉट्स और कम रोशनी में भी बेहतर फोटो ले सकता है।
Battery
- Lava O3 Pro में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जो मल्टीमीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए पूरे दिन के इस्तेमाल के लिए काफी ठीक है|
- स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए बॉक्स में ही 10 Watt का चार्जर मिलता है|

यह भी पढ़ें:- OnePlus 13 Price, Specifications in India
Price and Launch Date in India
- Lava O3 Pro भारतीय बाजार में 11 दिसंबर 2024 को लांच किया गया है|
- फिलहाल यह 4GB+128GB इंटरनल मेमोरी के साथ लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत ₹6,999 रुपये रखी गई है|
Comparison
Features | Lava O3 Pro | Redmi A3X |
---|---|---|
Display | 6.56″ | 6.71″ |
Camera | 50MP AI Triple Rear/ 8MP Front | 8MP AI Dual Rear/ 5MP Front |
RAM/Storage | 4GB + 128GB | 3GB + 64GB |
Processor | Unisoc T606 Octa-core | Unisoc T603 Octa-core |
OS | Android 14 | Android 14 |
Battery | 5000 mAh | 5000 mAh |
Charging | 10W | 10W |
Price | ₹6,999 | ₹6,693 |
1 Comment
Pingback: Top 7 Best Camera Keypad Phones to Buy in India