अगर आपका बजट tight है और आप ढूंढ रहे हैं ₹7,000 के अंदर एक ऐसा स्मार्टफोन जिसमें बड़ी स्क्रीन, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और दमदार बैटरी हो — तो Infinix ने पेश किया है Infinix Smart 10
2 अगस्त से Flipkart पर बिक्री शुरू हो रही है और कीमत है सिर्फ़ ₹6,799। स्मार्टफोन में 120Hz डिस्प्ले, Android 15 (Go Edition), 2K वीडियो रिकॉर्डिंग और Folax AI जैसी खूबियाँ दी गई हैं — जो इस रेंज में आमतौर पर देखने को नहीं मिलतीं।
लेकिन क्या ये सिर्फ़ फीचर्स की लिस्ट है या वाकई में ये फोन काम का है? आइए जानते हैं इस लॉन्च की पूरी डिटेल..
इस आर्टिकल में:
Infinix Smart 10: Key Specifications
Feature | Specification |
---|---|
Display | 6.67″ HD+ LCD, 120Hz refresh rate |
Processor | Unisoc T7250, Octa-Core (12nm) |
RAM & ROM | 4GB RAM + 64GB Storage (expandable up to 2TB) |
Rear Camera | 8MP Dual AI Camera, 2K Video Recording |
Front Camera | 8MP Selfie with LED Flash |
Battery | 5000mAh with 15W Fast Charging |
OS & UI | Android 15 (Go Edition) + XOS 15.1 |
Extra Features | IP64, Side Fingerprint, Folax AI, UltraLink |
Display & Design
Infinix Smart 10 में आपको मिलता है 6.67 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।
इस प्राइस रेंज में 120Hz आज भी कम ही फोनों में मिलता है। इसका मतलब – चाहे आप Instagram चला रहे हों या YouTube पर स्क्रॉल कर रहे हों, स्मूदनेस आपको हर जगह महसूस होगी।
डिस्प्ले IPS है — लेकिन ब्राइटनेस 700 nits तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन अच्छे से दिखती है।
डिज़ाइन की बात करें तो फोन काफी sleek है, और IP64 रेटिंग के साथ आता है — मतलब हल्की धूल और पानी की छींटों से डरने की जरूरत नहीं।
Performance
फोन में लगा है Unisoc T7250 प्रोसेसर, जो कि एक 12nm बेस्ड ऑक्टा-कोर चिपसेट है।
ये चिपसेट बहुत पावरफुल तो नहीं है, लेकिन WhatsApp, Instagram, YouTube और हल्के गेम्स के लिए काफी है।
इसमें आपको मिलता है 4GB RAM, जिसे वर्चुअल RAM फीचर से 8GB तक बढ़ाया जा सकता है।
स्टोरेज 64GB है (eMMC 5.1), जिसे 2TB तक microSD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
Infinix का कहना है कि फोन को 4 साल तक lag-free इस्तेमाल किया जा सकता है (TÜV SÜD प्रमाणन के साथ)
Camera
स्मार्टफोन में 8MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है — दोनों ही 2K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं, जो इस बजट में बहुत बड़ी बात है।
कैमरा ऐप में दिए गए हैं:
- Dual video mode (साथ में फ्रंट और बैक रिकॉर्डिंग)
- AI Beauty, Portrait mode
- Auto HDR
हालांकि कैमरा का raw output average है — अच्छी रोशनी में ठीक-ठाक परफॉर्म करता है, लेकिन low light में details की कमी महसूस होती है।
सेल्फी कैमरा casual video calls और social media posts के लिए काफी है।
यह भी पढ़े:- Infinix Note 50s 5G+ लॉन्च – भारत का सबसे स्लिम 144Hz Curve AMOLED फोन, जानें कीमत और फीचर्स!
Battery & Charging
Infinix Smart 10 में दी गई है 5000mAh की बैटरी, जो कि इस रेंज में लगभग हर स्मार्टफोन में मिलती है — लेकिन इसके साथ 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट इसे खास बनाता है।
Infinix का दावा है:
- 28 दिन स्टैंडबाय टाइम
- 40 घंटे calling
- 100 घंटे म्यूज़िक प्लेबैक
यानी अगर आप heavy user नहीं हैं, तो यह फोन आसानी से 1.5 दिन तक चल जाएगा।
Software & Smart Features
फोन चलता है Android 15 (Go Edition) पर, जिसमें Infinix का XOS 15.1 UI दिया गया है।
इसमें मिलते हैं:
- Folax AI: स्मार्ट असिस्टेंट जो कॉल, सेटिंग्स, गाने, सब कंट्रोल करता है
- UltraLink: बिना नेटवर्क भी कॉल और मैसेज की सुविधा
- AI Document Tools, Wallpaper Generator, Theme Engine
UI थोड़ा कस्टमाइज़्ड है लेकिन रोज़मर्रा के यूज़र के लिए फ़ीचर्स से भरा है।
Comparision
Feature | Infinix Smart 10 | Lava Yuva 3 | Realme Narzo N53 |
---|---|---|---|
Display | 6.67” HD+, 120Hz | 6.5” HD+, 90Hz | 6.74” HD+, 90Hz |
Processor | Unisoc T7250 | Unisoc T606 | Unisoc T612 |
Camera | 8MP+8MP (2K) | 13MP+5MP | 50MP+8MP |
Battery | 5000mAh, 15W | 5000mAh, 10W | 5000mAh, 33W |
Software | Android 15 Go | Android 13 | Android 14 |
Price | ₹6,799 | ₹6,999 | ₹8,999 |
Infinix Smart 10 उन लोगों के लिए है जिन्हें display smoothness और smart features में ज़्यादा दिलचस्पी है। Lava Yuva और Narzo कैमरा/चार्जिंग में बेहतर हैं, लेकिन कीमत भी ज़्यादा है।
Pros:
- 120Hz डिस्प्ले ₹7K में – यूनिक
- Android 15 Go आउट ऑफ द बॉक्स
- Reverse Charging, AI फीचर्स
- IP64 रेटिंग, साइड फिंगरप्रिंट
Cons:
- कैमरा performance average
- गेमिंग heavy नहीं चलेंगे
- eMMC स्टोरेज सीमित स्पीड
- कुछ ब्लोटवेयर UI में मौजूद हो सकते हैं
लेना चाहिए या नहीं?
अगर आपका बजट बहुत tight है और आप चाहते हैं एक ऐसा फोन जो दिखने में भी ठीक हो, smooth चले, और कुछ smart फीचर्स भी दे — तो Infinix Smart 10 एक solid option है।
कैमरा या हाई परफॉर्मेंस की तलाश में हैं, तो थोड़ा बजट बढ़ाकर देखना चाहिए। लेकिन daily use, सोशल मीडिया, वीडियो कॉलिंग और बैटरी लाइफ के मामले में ये फोन ₹6,799 में अच्छा आप्शन है।
Launch Details
- लॉन्च: 25 जुलाई 2025
- सेल शुरू: 2 अगस्त से Flipkart पर
- कीमत: ₹6,799 (4GB + 64GB)
फोन कैसा लगा? कमेंट में बताओ, पोस्ट पसंद आया हो तो शेयर करो और TechSignal के साथ अपडेट रहो
2 Comments
Pingback: ₹2,000 से कम में लॉन्च हुए Realme Buds T200 – सस्ते में मिल रहे प्रीमियम फीचर्स!
Pingback: ₹18,000 से कम में आया Moto G86 Power – मिलती है दमदार बैटरी, 50MP OIS कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले