
Best 4G Keypad Phone: भारत में स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसका मुख्य कारण बढ़ती आबादी है। लेकिन आज एक ऐसा भी वर्ग है, जो कीपैड फोन का यूज करता है। इनमें महिलाएं और बुजुर्गों की संख्या अधिक है, खासकर ग्रामीण इलाकों में। इसी को देखते हुए मोबाइल कंपनियों ने अब कीपैड फोन में 4G की सुविधा प्रदान की है।
ये डिवाइस पुराने कीपैड फोन की सादगी प्रदान करते हैं, जबकि मॉडर्न 4G नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। इन फोन में यूजर्स व्हाट्सएप, फेसबुक और यहां तक कि वेब ब्राउज़िंग जैसे ऐप्स का भी उपयोग कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए आदर्श है, जो स्मार्टफोन की बजाय कीपैड, लंबी बैटरी लाइफ और स्टेबिलिटी पसंद करते हैं।
इस आर्टिकल में:
Best 4G Keypad Phone
अगर आप भी बेस्ट 4G कीपैड फोन की तलाश में है, तो आज मार्केट में नोकिया, जियो और लावा जैसे ब्रांड इस सेगमेंट में हावी हैं, जो किफ़ायती और भरोसेमंद फोन प्रदान करते हैं। आज के इस लेख में हम आपको बेस्ट 4G कीपैड फोन की एक लिस्ट प्रदान करेंगे, जो आपकी जरूरतों को आसानी से पूरा कर सकते हैं।
Nokia 2660 Flip
नोकिया ने भारत में अपनी शुरुआत कीपैड फोन के साथ ही की थी, जहां इसने एक से बेहतरीन एक फोन मार्केट में पेश किए थे। बेस्ट 4G कीपैड फोन की लिस्ट में हमारा पहला फोन Nokia 2660 Flip है। आइए इसके बारे में जानते हैं-

- भारत में यह बेहतरीन 4G कीपैड फोन की लिस्ट में आता है, जिसका प्राइस ₹4,698 है, और यह Black, Blue, Red, Pop Pink, Lush Green कलर्स में उपलब्ध है।
- नोकिया ने इसमें 1450 mAh की बैटरी दी है, जो कीपैड फोन के हिसाब से काफी बड़ी है।
- कंपनी ने इसमें Unisoc T107 प्रोसेसर दिया है, जो सिंगल कोर 1 GHz, Cortex A7 पर ऑपरेट होता है।
- यह एक छोटा फोन है, जिसकी डिस्प्ले 2.8 इंच और रेजोल्यूशन 240×320 पिक्सल्स है।
- Nokia 2660 Flip कीपैड फोन में आगे की तरफ 0.3 MP का कैमरा भी दिया गया है, जो 640 x 480 पिक्सल्स रेजोल्यूशन की इमेज क्लिक कर सकता है।
- साथ ही इस बेस्ट 4G कीपैड फोन में 32 GB एक्सट्रा मेमोरी का सपोर्ट दिया गया है ।
यह भी पढ़ें:- Redmi A4 5G Price, Specifications in India
Nokia 3210 2024
इस लिस्ट में हमारा दूसरा फोन नोकिया का ही है, जो Nokia 3210 2024 है।

- यह भी एक 4G कीपैड फोन है, जो ₹3,599 की कीमत पर मार्केट में मिल जाएगा।
- इस फोन में भी 1450 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लिथियम-आयन से बनी है, जिसे बदला भी जा सकता है।
- इसके अलावा इसमें 2 MP का प्राइमरी कैमरा भी दिया गया है, जो फ्लैश के साथ आता है। इस फोन से यूजर 1600 x 1200 Pixels की शानदार फोटो क्लिक कर सकता है।
- स्टोरेज की बात करें तो इसमें 32 MB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे 32 GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
- यह एक छोटा फोन है, जिसकी डिस्प्ले 2.4 इंच और 240×320 पिक्सल्स की है।
- इस फोन को इसी वर्ष 10 जून, 2024 को भारत में लॉन्च किया गया था।
Reliance JioPhone Prima 2 4G
जियोफोन भारत में काफी पसंद किए जाते हैं, क्योंकि यह शुरुआत में किफ़ायती दाम पर मार्केट में पेश किए थे।

- रिलायंस जियो के इस फोन में 512 MB की रैम और 4 GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस स्टोरेज को 128 GB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
- मार्केट में यह फोन आपको ₹2,799 की कीमत पर मिल जाएगा।
- इसके अलावा इसमें 2000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लॉन्ग बैटरी लाइफ प्रदान करती है।
- डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 2.4 इंच की शानदार डिस्प्ले दी गई है, जो 240×320 पिक्सल्स रेजोल्यूशन के साथ आती है।
- साथ ही इसमें Qualcomm Snapdragon का बड़ा प्रोसेसर दिया गया है, जो KAI OS ऑपरेटिंग सिस्टम पर ऑपरेट होता है।
- इस बेस्ट 4G कीपैड फोन में आगे और पीछे की तरफ 0.3 MP कैमरा दिया गया है।
यह भी पढ़ें:- iQOO 13 5G Price, Specifications in India
Jio Bharat J1 4G
जियो भारत को रिलायंस जियो ने अभी कुछ ही समय पहले किफ़ायती रेट पर मार्केट में पेश किया था।

- Jio Bharat J1 4G की कीमत ₹1,799 है, जो जियो स्टोर पर उपलब्ध है।
- इस फोन में जियो ने 2500 mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो लिथियम-आयन से बनी है।
- इसके अलावा इसमें 2.8 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जो 240×320 पिक्सल्स रेजोल्यूशन के साथ आती है।
- कैमरा सिस्टम की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ सिंगल कैमरा दिया गया है, जो 0.3 MP का है।
- फिलहाल यह फोन Dark Grey कलर में उपलब्ध है, जिसका लुक काफी आकर्षक है।
HMD 105 4G
इस लिस्ट में अगला फोन HMD 105 4G है, जिसका डिजाइन काफी आकर्षक है।

- Black, Pink और Cyan कलर्स में आने वाले इस फोन की कीमत ₹2,199 है।
- इस फोन को अभी कुछ समय ही पहले 11 सितंबर, 2024 को भारत में लॉन्च किया गया था।
- कंपनी ने इसमें Unisoc T127 प्रोसेसर दिया है, जो 64 MB रैम और 128 MB स्टोरेज के साथ आता है। स्टोरेज को 32 GB तक बढ़ाया जा सकता है।
- इसके अलावा इसमें 1450 mAh की लिथियम आयन बैटरी दी गई है, जो यूएसबी टाइप-सी सपोर्ट करती है।
- यह एक ड्यूल सिम फोन है, जो 4G सपोर्ट के साथ आता है।
- डिस्प्ले की बात करें तो इसमें TFT टाइप डिस्प्ले दी गई है, जिसका साइज 2.4 इंच है।
- डिजाइन के मामले में यह काफी आकर्षक है, जिसका वजन महज 92 ग्राम है।
- इसे वॉटर और डस्ट प्रूफ के लिए IP54 रेटिंग दी गई है।
यह भी पढ़ें:- Vivo Y300 Price, Specifications in India
Itel Super Guru 4G
Itel के कीपैड फोन भारत में काफी पसंद की जाते हैं। इसकी को देखते हुए कंपनी ने एक और शानदार 4G फोन मार्केट में पेश किया है।

- Itel Super Guru 4G की कीमत ₹1,785 है, जो Black, Dark Blue और Light Green कलर्स में उपलब्ध है।
- कंपनी ने इसमें 1000 mAh की बैटरी दी है, जो रिमूवबल है।
- इसके अलावा इसमें TFT टाइप की डिस्प्ले दी गई है, जिसका स्क्रीन साइज़ 2 इंच और 128×160 पिक्सल्स रेजोल्यूशन है।
- Itel Super Guru 4G ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करता है।
- इसके बैक साइड में एलईडी फ्लैश और कैमरा दिया गया है, जो 0.3 MP और Digital Zoom को सपोर्ट करता है।
MTR GT
बेस्ट 4G कीपैड फोन की लिस्ट में यह एक और फोन है, जिसमें शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

- MTR GT की मार्केट कीमत ₹2,000 है, जो Black, Dark Blue और Light Blue कलर्स के साथ उपलब्ध है।
- कंपनी ने इसमें 3000 mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो लॉन्ग लाइफ प्रदान करती है।
- इसके अलावा इसमें पीछे की तरफ 0.3 MP का सिंगल कैमरा और LED फ्लैश दिया गया है, जो डिजिटल ज़ूम फीचर के साथ आता है।
- डिस्प्ले के मामले में यह फोन काफी अच्छा है, क्योंकि इसमें TFT टाइप डिस्प्ले दी गई है, जो 240×320 पिक्सल्स के साथ आती है।
- MTR GT का स्क्रीन साइज़ 2.8 इंच है, जो कीपैड फोन के हिसाब से काफी अच्छा साइज़ है।
Conclusion:
तो दोस्तों यह था हमारा आज का आर्टिक्ल Best 4G Keypad Phone। इस लेख में हमने भारत में लॉन्च किए गए कुछ बेस्ट 4G फोन देखें हैं। ये 4G फोन यूजर्स की प्रत्येक जरूरत को पूरा करते हैं। खासकर उन लोगों के लिए काफी बेस्ट ऑप्शन है, जो किफ़ायती, टिकाऊ और यूजर्स के अनुकूल डिवाइस हो।
FAQs
भारत में सबसे अच्छे 4G कीपैड फ़ोन कौनसे है?
भारत में सबसे अच्छे 4G कीपैड फोन में नोकिया, जियो, आईटेल और HMD के फोन हैं, जो यूजर्स को किफ़ायती, भरोसेमंद और टिकाऊ फोन प्रदान करते हैं।
क्या मैं 4G कीपैड फ़ोन पर WhatsApp और Facebook का इस्तेमाल कर सकता हूँ?
हाँ, कई 4G कीपैड फ़ोन WhatsApp, Facebook और बेसिक ब्राउज़िंग को सपोर्ट करते हैं।
क्या 4G कीपैड फ़ोन डुअल सिम को सपोर्ट करते हैं?
कई मॉडल, जैसे कि आईटेल और नोकिया के फोन डुअल सिम सपोर्ट करते हैं, जिससे ग्राहक एक साथ दो फ़ोन नंबर मैनेज कर सकते हैं।
4G कीपैड फ़ोन की बैटरी कितने समय तक चलती है?
4G कीपैड फ़ोन की सबसे मुख्य विशेषता इसकी बैटरी लाइफ़ है, जो अक्सर उपयोग के आधार पर एक बार चार्ज करने पर कई दिनों तक चलती है।