Samsung Galaxy S24 Ultra Offers: Samsung Galaxy S25 Ultra की लांचिंग से पहले उसके फीचर्स मार्केट में लीक हो रहे हैं, इसी बीच सैमसंग का फ्लैगशिप Samsung Galaxy S24 Ultra भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा रहा है| यह स्मार्टफ़ोन S-series का सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन है, फ्लैट डिस्प्ले के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन पावरफुल प्रोसेसर और वर्ल्ड क्लास कैमरा क्वालिटी के साथ आता है| यदि आप कोई प्रीमियम स्मार्टफोन अच्छे डिस्काउंट के साथ खरीदना चाहते हैं तो Galaxy S24 Ultra आपकी पहली पसंद हो सकता है| जानिए इस स्मार्टफ़ोन पर चल रहे ऑफर और स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस|
इस आर्टिकल में:
Samsung Galaxy S24 Ultra Discount Offers

Samsung Galaxy S24 Ultra ₹1,34,999 की एमआरपी के साथ आता है, 12GB RAM + 256GB इंटरनल मेमोरी के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन अमेजॉन पर 29% के डिस्काउंट के साथ ₹96,460 की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है| आपको बता दें अमेजॉन द्वारा यह कीमत केवल ब्लैक और ग्रे कलर के लिए रखी गई है, यदि आप इसका कोई और रंग जो कि वायलेट या फिर गोल्ड कलर भी आते हैं उनमें से खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है|
यदि आप अपने पुराने स्मार्टफोन को अपग्रेड करने का सोच रहे हैं तो अमेजॉन द्वारा एक्सचेंज में भी ₹27,100 तक की एक्सचेंज वैल्यू दी जा रही है(यह पुराने फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करती है) यदि आप अमेजॉन पे आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड धारक है तो फिर क्या ही बात है यह स्मार्टफोन No Cost EMI के साथ खरीदा जा सकता है, आप Samsung Galaxy S24 Ultra को मात्र ₹16,077 रुपए की 6 ईएमआई के साथ खरीद सकते हैं| बस आपको ₹99 की प्रोसेसिंग फीस जो कि बैंक द्वारा लगती है उसका भुगतान करना होगा|
Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Specifications
सैमसंग अपनी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से आईफोन यूजर्स को भी अपनी तरफ खींच रहा है, इसका सबसे बड़ा कारण है सैमसंग की तरफ से जल्दी-जल्दी आने वाले इनोवेशन या कहें नई टेक्नोलॉजी जैसे कर्व डिस्प्ले और फोल्ड स्मार्टफोन| Samsung Galaxy S24 Ultra में भी कई ऐसी आधुनिक और नई चीजें दी गई हैं जो अन्य ब्रांड इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अपनी तरफ खींचते हैं, जानिए Samsung Galaxy S24 Ultra के फीचर्स…
Performance
- Samsung Galaxy S24 Ultra में कुल तीन वेरिएंट मिलते हैं, जो कि 12GB RAM + 256GB इंटरनल मेमोरी, 12GB RAM + 512GB इंटरनल मेमोरी और ज्यादा इंटरनल स्टोरेज चाहने वालों के लिए 12GB RAM + 1TB की इंटरनल स्टोरेज|
- Samsung Galaxy S24 Ultra में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 का प्रोसेसर दिया गया है|
- स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर मिलता है, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.39 GHz है|
- इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन का आर्किटेक्चर 64 बिट पर किया गया है, साथ ही चिपसेट 4nm पर बना हुआ है|
- हैवी गेमिंग के लिए सैमसंग में स्मार्टफोन में Adreno 750 ग्राफिक दिया है|
- S24 अल्ट्रा में LPDDR5X रैम दी गई है, जो हैवी टास्क परफॉर्म करने के लिए काफी बेहतर है
यह भी पढ़ें:- 16GB रैम और Double डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Lava Blaze Duo 5G, जानिये कीमत और फीचर्स
Display
- Samsung Galaxy S24 Ultra में डायनेमिक अमोलेड 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसकी क्वालिटी की वजह से यह स्मार्टफोन ज्यादातर लोगों की पहली पसंद है|
- 6.8 इंच के स्क्रीन साइज के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में 1440×3120 रेजोल्यूशन की डिस्प्ले दी गई है|
- यह स्मार्टफोन 2600 nits की पिक ब्राइटनेस के साथ आता है, जो कड़ी धूप में भी साफ़ विजुअल्स दिखाती है|
- Samsung Galaxy S24 Ultra का एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है, साथ ही यह स्मार्टफोन 550 ppi की पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है|
- 88.34% स्क्रीन टू बॉडी परसेंटेज के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन में स्क्रीन प्रोटक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास दिया गया है जो इसे और मजबूत बनाता है|
Design
- इस फ्लैगशिप स्मार्टफ़ोन को बनाने में पीछे की तरफ गोरिल्ला ग्लास आर्मर का इस्तेमाल किया गया है|
- स्मार्टफोन में 232 ग्राम वजन है, इसका ज्यादा होने का कारण इसके हैवी कैमरा लेंस और पावरफुल बैटरी है|
- Samsung Galaxy S24 Ultra की लंबाई 162.3mm और चौड़ाई 79mm है|
- स्मार्टफोन में Titanium Yellow, Titanium Blue, Titanium Gray, Titanium Violet, Titanium Black और Titanium Green कलर मिलते हैं|
Camera
Samsung Galaxy S24 Ultra ने अपनी कैमरा क्वालिटी से लगभग हर स्मार्टफोन को पछाड़ रखा है..
Main Camera System
- स्मार्टफोन में पीछे की तरफ Quad कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 200 MP + 12 MP + 10 MP और 50 MP के कैमरे दिए गए हैं|
- रियर कैमरा में लेजर ऑटो फोकस, सुपर क्वॉड पिक्सल, ऑटो फोकस जैसे फीचर मिलते है, साथ ही यह स्मार्टफोन OIS के साथ आता है|
- यह स्मार्टफोन 16000 x 12500 पिक्सल तक की हाई क्वालिटी वाली इमेज रेजोल्यूशन की तस्वीरें क्लिक करने में सक्षम है|
- S24 Ultra में 10x डिजिटल जूम के साथ स्लो मोशन, बुके पोर्ट्रेट वीडियो जैसे फीचर्स मिलते हैं|
- स्मार्टफ़ोन के रियर कैमरा से 8k में 30 FPS, 4K में 60 FPS और Full HD में 240 FPS पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं|
Front Camera System
- स्मार्टफोन में 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका एपर्चर f/2.2 है|
- फ्रंट कैमरा से वाइड एंगल और पोट्रेट वीडियो भी बना सकते हैं|
- फ्रंट कैमरा से 4K में 30 FPS और Full HD में भी 30 FPS पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर पाएंगे|
यह भी पढ़ें:- Poco X6 Neo पर मिल रहा 8000 रुपये का डिस्काउंट, जानिए पूरा ऑफर
Battery
- सैमसंग ने अपने इस स्मार्टफोन में 5000 mAh की Li-ion बैटरी दी है, जिससे इस स्मार्टफोन को पूरा दिन चलाना थोड़ा सा मुश्किल रहता है|
- स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, स्मार्टफोन को 45 Watt तक सुपरफास्ट चार्जर से चार्ज कर सकते हैं|
- ब्रांड द्वारा दावा किया जाता है कि आप 65% स्मार्टफोन मात्र 30 मिनट में चार्ज कर लेंगे हालांकि यह टेंपरेचर और वोल्टेज पर निर्भर करता है
- सैमसंग द्वारा इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में बॉक्स के अंदर केवल C-To-C यूएसबी केबल मिलती है यानी कि आपको चार्जर अलग से खरीदना पड़ता है|
Price and Launch Date in India
- सैमसंग द्वारा यह स्मार्टफोन 31 जनवरी 2024 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था|
- Samsung Galaxy S24 Ultra अभी डिस्काउंट ऑफर के साथ मात्र ₹96,460 की कीमत के साथ मिल रहा है, जो कि 12GB RAM + 256GB इंटरनल मेमोरी के साथ आता है, यह डिस्काउंट ऑफर अमेजॉन पर उपलब्ध है|
Conclusion:
आपने इस आर्टिकल में Samsung Galaxy S24 Ultra पर चल रहे ऑफर और डिस्काउंट के बारे में जाना, साथ ही इस आर्टिकल में हमने आपको स्मार्टफोन के फीचर बताए हैं| क्या आप इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर चल रहे डिस्काउंट का फायदा उठाएंगे? आपको इस स्मार्टफोन की कौन सी चीज पसंद आई, हमें कमेंट करके जरूर बताएं|
FAQs
Samsung Galaxy S24 Ultra अल्ट्रा में कितनी रैम मिलती है?
सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 12GB RAM + 256GB इंटरनल स्टोरेज मिलता है|
Samsung Galaxy S24 Ultra अल्ट्रा पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?
अमेजॉन द्वारा Samsung Galaxy S24 Ultra पर 29% का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके साथ यह मात्र ₹96,460 की कीमत के साथ मिल रहा है|
Samsung Galaxy S24 Ultra की डिस्प्ले कितनी बड़ी है?
यह स्मार्टफोन 6.8 इंच की बड़ी डिस्प्ले के साथ आता है|