iPhone 15 Discount and Offers: युवाओं में iPhone की डिमांड दिन रोज बढ़ती ही जा रही है, यदि आप भी उनमें से एक हैं और आईफोन पर ऑफर या फिर उसके सस्ते होने का इंतजार कर रहे हैं तो इस आर्टिकल में जानिये आईफोन 15 पर चल रहे भारी भरकम डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर के बारे में| फ्लिपकार्ट पर आईफोन 15 अच्छे डिस्काउंट पर मिल रहा है जिसका फायदा उठाकर आप उसे अपना बना सकते हैं|
इस आर्टिकल में:
iPhone 15 Discount and Offers
भारतीय बाजार में आईफोन 15 ₹69,900 की मैक्सिमम रिटेल प्राइस यानी की एमआरपी के साथ आता है, 14 परसेंट के इंस्टेंट डिस्काउंट के बाद यह स्मार्टफोन मात्र ₹59,999 का खरीदा जा सकता है| साथ ही फ्लिपकार्ट द्वारा आईफोन 15 पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, यदि आप अपना आईफोन 14 प्लस अपग्रेड में लगाते हैं तो आप ₹31,600 तक कम करवा सकते हैं| इसके बाद आपको आईफोन 15 मात्र ₹27,000 रुपए की कीमत में ही मिल जाएगा|
iPhone 15 Specifications
आईफोन 15 अपने कंपैक्ट साइज की वजह से काफी लोगों की पहली पसंद है, यह स्मार्टफोन आराम से हाथ में पकड़ सकते हैं और इतनी जल्दी फिसलने या गिरने का डर भी नहीं रहता है| एप्पल द्वारा इस स्मार्टफोन को काफी मजबूत और प्रीमियम बनाया गया है, जानिए आईफोन 15 के फीचर्स…
Performance
- iPhone 15 में 6GB RAM के साथ कुल 3 इंटरनल स्टोरेज के ऑप्शंस मिलते हैं जो कि 128GB, 256GB और 512GB इंटरनल मेमोरी ऑप्शंस मिलते हैं|
- iPhone 15 में एप्पल की A16 Bionic चिप दी गई है जो कि Hexa Core सीपीयू है
- यह स्मार्टफोन 4 nm के फैब्रिकेशन के साथ आता है|
- iPhone 15 में LPDDR5 की क्वालिटी की रैम दी गई है, जो इसे प्रोसेसिंग में और ज्यादा तेज बनाती है|
- गेमिंग के लिए इसमें पांच कोर ग्राफिक का एप्पल सीपीयू मिलता है|
यह भी पढ़ें:- Xiaomi Pad 7 भारत में होने जा रहा लॉन्च, जानिये कीमत और फीचर्स
Display
- iPhone 15 में Super Retina XDR डिस्प्ले मिलती है, जो काफी ब्राइट और अच्छे कलर प्रदान करती है|
- 6.1 इंच की यह डिस्प्ले 1179 x 2556 पिक्सल के डिस्पले रेजोल्यूशन के साथ आती है|
- फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ आने वाले iPhone 15 में 2000 nits की पिक ब्राइटनेस दी गई है|
- यह डिस्प्ले 60 Hz के डिस्पले रिफ्रेश रेट के साथ आती है, जिसका स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 86.24% है|
Design
- एप्पल का यह स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास के मटेरियल से बना हुआ है, जिससे गिरने पर इतनी जल्दी टूटता नहीं है|
- iPhone 15 में 171 ग्राम वजन दिया गया है, जो इसे काफी हल्का बनाता है|
- 147.6 mm की लंबाई और 71.6 mm की चौड़ाई के साथ यह स्मार्टफोन मात्र 7.8 mm पतला आता है|
- iPhone 15 में ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, यलो और पिक पांच कलर दिए गए हैं|
- इस स्मार्टफोन में IP68 की रेटिंग मिलती है, जिससे यह स्मार्टफोन 6 मीटर की डेप्थ के साथ 30 मिनट तक पानी में भीग सकता है|
Camera
एप्पल आईफोन का कैमरा काफी बेहतर क्वालिटी का आता है, जिसकी वजह से लोग इसे काफी ज्यादा पसंद करते हैं
Main Camera System
- iPhone 15 में पीछे ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है|
- OIS के साथ आने वाला यह स्मार्टफोन दिन और रात दोनों में ही साफ तस्वीरें लेने में सक्षम है|
- स्मार्टफोन में 10x डिजिटल जूम, फेस डिटेक्शन और ऑटो फ्लैश जैसे कैमरा फीचर दिए गए हैं|
- यह फोन 8000 x 6000 पिक्सल की इमेज रेजोल्यूशन वाली तस्वीर खींचने में सक्षम है|
- iPhone 15 के रियर कैमरे में 60FPS के साथ 4K और 240 FPS के साथ फुल एचडी में वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं|
Front Camera System
- iPhone 15 में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो वाइड एंगल के साथ आता है|
- फ्रंट में कंपनी द्वारा रेटिना फ्लैश दी जाती है, जो अंधेरे में भी बढ़िया सेल्फी क्लिक कर लेती है|
- ऑटो फोकस के साथ आने वाले से स्मार्टफोन में फ्रंट कैमरे से 4K में 60FPS और फुल एचडी में 120FPS पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं|
यह भी पढ़ें:- मात्र ₹13,999 में मिलेगा Vivo Y29 स्मार्टफोन, लॉन्च होने से पहले कीमत और फीचर्स हुए लीक
Battery
- iPhone 15 में 3349 mAh की बैटरी मिलती है, जो कि नॉन-रिमूवेबल बैटरी है|
- स्मार्टफोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिसे युवाओं द्वारा काफी पसंद किया जाता है|
- कंपनी द्वारा 20 वाट की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है|
- हालांकि कंपनी क्लेम करती है कि आप मात्र 30 मिनट में स्मार्टफोन को 50% चार्ज कर सकते हैं लेकिन यह टेंपरेचर और वोल्टेज पर निर्भर करता है|
Conclusion
इस आर्टिकल में आपने एप्पल iPhone 15 पर चल रहे ऑफर और डिस्काउंट के साथ उसके फीचर्स के बारे में जाना| क्या आप iPhone 15 पर चल रहे डिस्काउंट का फायदा उठाएंगे हमें कमेंट बॉक्स में ज़रूर बताएं|